Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस ने गले में सब्जियां व सिर पर सिलैंडर रखकर किया विरोध प्रदर्शन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्र सरकार द्वारा बिना सब्सिडी घरेलू सिलैंडर पर 94 रुपए की वृद्धि व लगातार सब्जियों व दालों के दामों मेें हो रही महंगाई के विरोध में आज महिला कांग्रेस की सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपने गले में सब्जियां की माला पहनकर एवं सिर पर सिलैंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शालिनी मेहता ने किया। यह विरोध प्रदर्शन खेड़ी पुल से शुरु होकर सेक्टर-29 मार्किट में जाकर समाप्त हुआ। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास चौधरी, ज्ञानचंद आहुजा, सुमित गौड़, मनोज नागर ने शिरकत की।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ ‘मनोहर सरकार मुर्दाबाद’ ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से गरीब विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने तीन वर्षाे में केवल लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है, सरकार की हठधर्मिता के चलते आज हालात ऐसे हो गए है कि गरीब आदमी के समक्ष भूखो मरने की नौबत आ गई है परंतु भाजपा नेता पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीब विरोधी चेहरा बनकर उभरे है। गैस के दामों में वृद्धि किए जाने से हालात ऐसे हो गए है कि अब आम गरीब को दो वक्त की रोटी गैस पर बनाना भी मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर विकास चौधरी,शालिनी मेहता, ज्ञानचंद आहुजा व सुमित गौड़ ने संयुक्त रुप से भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि घरेलू सिलैंडरों के दामों में जो वृद्धि की है वह पूरी तरह से तुगलकी फरमान है, इससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है और उनमें सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस जनविरोधी फैसले को वापिस नहीं लिया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गृह मंत्री अनिल विज ने अलग-अलग मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

कुत्तों की लड़ाई पर…मालिकों के बीच हुई हाथापाई, शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने पुलिस कर्मी बता कर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x