Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ हजारों किसानों का हल्ला बोल, किया प्राधिकरण का घेराव-लाइव वीडियो देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने सहित कई मांगों को लेकर एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। नोएडा के तमाम गांवों के किसान सेक्टर-5 स्थित बारात घर पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसानों का कहना है कि उनकी मांग प्राधिकरण पूरी नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ, किसानों की भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भारी फोर्स तैनात की गई है। मौके पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी समेत कई थानों की पुलिस तैनात है।

यह सैलाब किसानों का जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है अपनी मांगो को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचा है।  इनका कहना है, कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन, हर बार उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन की घुट्टी ही मिली। किसानों की मांगें अब तक पूरी नहीं हुईं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे सुखबीर खलीफा ने कहा, “किसानों को 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने सहित कई मांगों के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। जब तक हमारा हक दिया नहीं जाएगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। हमें केवल झूठे वादे नहीं चाहिए। अब हमें ठोस कार्रवाई चाहिए। तत्काल प्रभाव से हमारा मुआवजा चाहिए। 

भूमि अधिग्रहण के 50 साल बाद भी किसानों को उनका हक नहीं दिया गया है। किसान अपनी मांगों को लेकर काफी सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बावजूद इंसाफ की रोशनी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। जिसकी वजह से किसान दोबारा प्राधिकरण पर धरना देने को मजबूर हैं। हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो नोएडा प्राधिकरण में परमानेंट ताला जड़ देंगे। इस बार किसानों को जीत दिलवाकर ही दम लेंगे।  किसानों ने वर्ष-2021 में 4 माह और वर्ष-2023 में 3 माह नोएडा प्राधिकरण पर धरना दिया था। लेकिन, अंत में अथॉरिटी से समझौते के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। इस बार किसानों की भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भारी फोर्स तैनात की गई है। मौके पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी समेत कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस और किसान नेता सुखबीर खलीफा के बीच बातचीत उन्हें मनाने में जुटी है ।

Related posts

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट, तीन लड़कियों को हिरासत में लिया।

Ajit Sinha

शहीद हुए फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा सप्ताह

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x