Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फ़रीदाबाद:होटल पार्क प्लाजा में केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फ़रीदाबाद:सेक्टर-21 सी स्थित पार्क प्लाजा होटल में आज केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ के सभी मेंबर्स ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नल मैनेजर राहुल सिंह, एग्जीक्यूटिव शेफ धीरज कुमार व पूजा गुप्ता ने की। इस मौके पर जानकारी देते हुए शेफ धीरज कुमार ने बताया कि यह केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन क्रिसमस ङे और न्यू ईयर की तैयारी के लिए किया जाता है। इस केक में बहुत से इनग्रेडिएंट्स डाले जाते हैं जैसे की ड्राई फ्रूट्स , अल्कोहल आदि मिक्स किया जाता है जिसे करीब दो हफ्तों के लिए फ़र्मण्टेशन के लिए रखा जाता है ओर उसके बाद इसको विशेष आकृति में अलग-अलग भागों में बनाया जाता है।

जो कि क्रिसमस डे से 20 दिन पहले ही तैयार किया जाता है। इस केक को बनाने के लिए विशेष कुक बुलाए जाते है, जो पूरी मेहनत के साथ इसे तैयार करते है। यह केक ऑर्डर पर तैयार किए जाते है। इसी के चलते आज पार्क प्लाज़ा में हर साल की तरह इस साल भी केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन रखा गया और विधिवत रूप सबने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस केक को 25 दिसंबर के आस पास पार्क प्लाज़ा होटल में आकर ख़रीद भी सकता है। इस मौके पर पार्क प्लाज़ा का तमाम स्टाफ , गेस्ट व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

सीपी ओ पी सिंह ने 4 क्राइम बांचों के इंचार्जों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित,दिया जनवरी -फ़रवरी का टारगेट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एक खूबसूरत महिला ने एएसआई (पुलिस ) को बलात्कार, छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी,एक बार नहीं, कई बार लूटा

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम कैशलैस अदायगी करने पर 1% की छूट अतिरिक्त तौर से दी जाएगी-डा. यश गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x