Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज फिर निकला कम्युनिटी सेंटर के निकट काफी लंबा जहरीला सांप -देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज वीरवार को लगभग सांय पौने आठ बजे गेट नंबर -21 के अंदर स्थित कम्युनिटी सेंटर के सामने बीच सड़क पर एक काफी लंबा जहरीला सांप चलता हुआ दिखाई दिया हैं। बीच सड़क पर चलते हुए का इस सांप का वीडियो वहां से गुजर रहे एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन के कमरे में कैद कर  “अथर्व न्यूज़ ” को भेज दिया हैं। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में खुद जहरीला सांप को देख सकते हैं और ऐसे सांप से आप सावधान रह सकतें हैं। 

जैसे की आपको मालूम हैं कि बुधवार के पूरे दिन झमाझम तेज बारिश हुई थी, इस दौरान रात के वक़्त मकान नंबर -4078 के निकट एक काफी लंबा अजगर सांप बीच सड़क पर चलता हुआ दिखाई  दिया था। आज ग्रीन फिल्ड के गेट नंबर -21 स्थित कम्युनिटी के सामने बीच सड़क पर एक काफी बड़ा जहरीला सांप चलता हुआ दिखाई दिया, जोकि आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में स्वंय देख सकते हैं। आप लोगों को सावधान करना चाहते हैं कि आप लोग अपने कार व बाइक को स्टार्ट करते वक़्त एक बार अपने कार को जरूर सही से चेक कर लें। क्यूंकि कल हुई झमाझम बारिश के कारण उनके रहने के स्थान पर पानी भर गया होगा। इस कारण से बाहर सड़क पर निकलने को मजबूर हो गए हैं और खाने -पीने की तलाश में अपने स्थान से भी बाहर निकल आए हैं। जरुरत हैं इस वक़्त इन जहरीला सांप से सावधान रहने की। अंदाजा लगाया जाता हैं कि ये जहरीला सांप नाग हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना में ‘UNWINDING CREATIVITY’ का विमोचन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर का गांव भैंसरावली में सरदारी ने पगड़ी पहनाकर जोरदार किया स्वागत ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x