Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।आदेशों के अनुसार आईएएस लक्षित सरीन ओएसडी, उपायुक्त कार्यालय,  अंबाला को उपमंडल अधिकारी (सिविल), अंबाला कैंट तथा अंबाला कैंट के एक्साइजड एरिया की सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।  इनके अलावा ,फरीदाबाद के उपायुक्त कार्यालय में सेवारत ओएसडी नरेंद्र कुमार को पलवल के उपमंडल अधिकारी (सिविल) के तौर पर नियुक्त किया गया है। सुश्री निशा, ओएसडी (उपायुक्त कार्यालय,पंचकूला ) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) कालका ,सोनू भट्ट ,ओएसडी  (उपायुक्त कार्यालय ,हिसार ) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) नारनौंद,  विश्वजीत चौधरी, ओएसडी ( उपायुक्त कार्यालय, गुरुग्राम ) को  उपमंडल अधिकारी (सिविल) बादशाहपुर ,  विवेक आर्य, ओएसडी ( उपायुक्त कार्यालय, रोहतक) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) रोहतक तथा  यश जालुका, ओएसडी ( उपायुक्त कार्यालय ,यमुनानगर ) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) जगाधरी नियुक्त किया गया है।      

इसी प्रकार , एचसीएस अमित कुमार-1 ,उपमंडल अधिकारी (सिविल) जगाधरी को संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, जगाधरी बनाया गया है। सतीश यादव उपमंडल अधिकारी (सिविल) बादशाहपुर को नगर निगम, मानेसर के नए अतिरिक्त आयुक्त , श्रीमती रूचि सिंह बेदी उपमंडल अधिकारी (सिविल) कालका को संयुक्त निदेशक (स्थापना), हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग फॉर ऑल की सह-सचिव और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार सैनी उपमंडल अधिकारी (सिविल) रोहतक को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक तथा  विकास यादव उपमंडल अधिकारी (सिविल) नारनौंद को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार का जोनल प्रशासक नियुक्त किया गया है। 

Related posts

मथुरा:यातायात मथुरा पुलिस व समिति के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी अबु बकर और सहजाद को पुलिस ने किया अरेस्ट, एसटीएफ गठित।

Ajit Sinha

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x