Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में पहली बार रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों व रामलीला कमे‌टी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में समाज निर्माण में संतो-महात्माओं की भूमिका को महत्वपूर्ण समझते हुए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना के बाद अब एक नई शुरुआत करते हुए आज पहली बार श्रीराम भक्तों यानी रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला कुरुक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने 325 से अधिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व कलाकारों को सम्मानित किया। हरियाणा में गरीब परिवारों के बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग तीर्थ स्थलों का मुफ्त भ्रमण कर सकेंगे।

इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के शुरू होते ही अब तक रेलवे की एक बोगी की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पहला जत्था रवाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में इस योजना का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम भक्तों को नशा मुक्त प्रहरी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने रंगमंच के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि ऐसी सामाजिक बुराईयों से लड़ने के लिए समाज में आप जैसे लोगों का सहयोग आवश्यक है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी, 2015 को पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी और इस ‌अभियान को सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से सफल बनाया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में कलंकित हरियाणा को अब बेटियों को बचाने वाला प्रदेश कहा जाता है। उसी प्रकार अब नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जन जागरण के साथ-साथ जो लोग नशे की लत में फंस चुके हैं, उनका नशामुक्ति केंद्रों के माध्यम पुनर्वास कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस पुतिन कार्य में आप जैसे लोग नशा मुक्त प्रहरी बन कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि ड्रग्स के सप्लायर या इस काम में संलिप्त लोगों पर रोक लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई सरकार द्वारा की जा रही है। मादक पदार्थों को जब्त किया जा रहा है और पिछले एक वर्ष में 140 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है और नशे के कारोबार में संलिप्त 90 लोगों की संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया। ऐसे लोगों को जेल में भी डाला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम केवल शब्द नहीं, बल्कि इसमें इतनी शक्ति है कि पत्थर के ऊपर राम लिखने से वो पानी में डूबता नहीं है। मर्यादापुरुषोत्म श्री राम की लीलाओं का मंचन रामलीलाओं द्वारा किया जाता है, लेकिन असल मायने में आप सभी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि आप कितना बड़ा काम कर रहे हैं। समाज के लोगों को संस्कारित करना, अपनी संस्कृति के साथ जोड़े रखना, उनके जीवन को कैसे सुधारा जाए और जीवन में कोई बुराई न आये, इस दिशा में इस प्रकार के कलाकार बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय के संघर्ष के बाद आज अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, यह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य श्री राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे, उस दिन दूसरी दिवाली मनाई जाएगी।कार्यक्रम में विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि श्रीराम के भक्तों के ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश में पहली बार किया गया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने कुरुक्षेत्र में विकासात्मक कार्यों पर 4 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप को स्थापित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम है, जब श्रीराम के भक्त रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों व कलाकारों का सम्मान किया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए पिछले 9 वर्षों में अनेक कार्य किए गए हैं। कुरुक्षेत्र की पावन धरा, जहां पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का शाश्वत संदेश दिया था, यहां हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब विदेशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरस्वती नदी का जीर्णोद्धार,  राखीगढ़ी, अग्रोहा को विकसित करने सहित कई कार्य किए जा रहे हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को हम पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज से नशे की बुराई को खत्म करने का मिशन लिया है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर संत-महात्माओं को अपने निवास पर बुलाकर उनसे इस पुतिन कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया था।

Related posts

हरियाणा:खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान 3 अधिकारी व कर्मचारी को निलंबित किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हमदर्द निकला हत्यारा:डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने रविंद्र उर्फ़ बंटी हत्या के जुर्म में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गरीबों के बारे में वही सोच सकता है जिसने गरीबी देखी हो- राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x