Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पलवल के गांव बामनीखेड़ा में विधायक राजेश नागर ने जनता के साथ मनाया जीत का जश्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने से एक बार फिर तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बात की गारंटी है। जिस पर जनता ने फिर से विश्वास जताया। वह पलवल के गांव बामनीखेड़ा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। तिगांव विधानसभा से भाजपा के विधायक राजेश नागर ने कहा कि इन तीनों राज्यों में भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम में भी उनको भारी जीत मिलेगी।

इसके साथ ही तेलंगाना में भी जोरदार नंबर भाजपा ने प्राप्त किए हैं। नागर ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में इन नतीजों का बड़ा फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर लोगों का भरोसा है और मोदी है तो मुमकिन है, यह बात हर दिन और मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो विकास कार्य देश में किए गए हैं, लोगों ने उन्हें देखकर वोट किया है। इस अवसर पर यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और हजारों लोगों को जीत की खुशी के लड्डू खिलाए गए। यहां कार्यकर्ता और समर्थक ढोल नगाड़ों के घंटों नाचते रहे। इस अवसर पर सुभाष चौधरी पूर्व विधायक, केहर सिंह रावत, विश्व गौरव पुत्र हर्ष कुमार पूर्व मंत्री, अमित भारद्वाज, सुरेंद्र बिधूड़ी, सुधीर नागर, प्रशांत चौधरी फुलवाड़ी, राजेश तंवर पार्षद, मयंक चौधरी, संजय गुर्जर, उमेश गुधराना पार्षद, जवाहर सिंह सोरौत, अजीत पार्षद, विजय भड़ाना, जिले चेयरमेन सिहा, सुनील नागर, रवि पहलवान, टीकरी गुर्जर, सद्दाम सरपंच, शेर मोहम्मद सरपंच, रतन सरपंच, तैयब हुसैन, अशोक सरपंच, राजेश पार्षद, महेश सरपंच, हरवीर सिहा, अजीत सरपंच सिहा, राजेंद्र बैंसला, चन्दर सरपंच आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने चोरी छिपे ट्यूबवेलों के लिए लगाए गए बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर और तार पकड़े हैं -वीडियो

Ajit Sinha

असावटी के बूथ नंबर -88 पर आज मतदान 65.61 प्रतिशत हुआ और शांति पूर्वक मतदान हुआ।

Ajit Sinha

दूसरे नवरात्रे पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा प्रधान जगदीश भाटिया ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x