Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला के आयोजन हेतु एडीसी अपराजिता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया: विक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला में जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी अपराजिता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।आपकों बता दें इस बार 3 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाला 36वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला भव्य और बेहतरीन होगा तथा जी-20 के सभी देशों के राजदूत भी इस मेले में शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन व सरकार द्वारा सभी तैयारियां और अधिक बेहतरीन ढंग से की जा रही हैं।

आगामी तीन फरवरी से शुरू होने वाले 36वें अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की जा रही हैं। इस वर्ष भारत को जी-20 समिट को आयोजित करने का मौका मिला है। ऐसे में सूरजकुंड मेला भी जी-20 के देशों का स्वागत व सत्कार करने के लिए तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। वहीं मेले में कुल मिलाकर 50 से ज्यादा देशों से विदेशी मेहमान आ रहे हैं।डीसी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि इस बार के मेले के थीम स्टेट पूर्वोत्तर के सभी आठ स्टेट होंगे।

मेले में एक हजार से ज्यादा स्टाल तैयार किए गए हैं और इतने ही क्राफ्ट्समैन इस मेले में शिरकत करेंगे।डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि इस बार सूरज कुडं मेले में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसलिए मेले में सफाई, सडक़ों की व्यवस्था, लाईटिंग, बिजली की व्यवस्था, शौचालयों सहित सभी सुविधाएं बेहतरीन सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए सभी विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें।

Related posts

एक गैस एजेंसी के दो वेंडरों को भरे गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते हुए एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तरह जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिला स्तर पर नवाचार, मस्कट व आइकॉन बनाएं – अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय अंशु अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 48 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x