Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 13 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 13 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर- 21 सी में किया गया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, वेलफेयर इंस्पेक्टर सत्यवीर, सब इंस्पेक्टर महेश सहित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभी ब्रांच के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कमिश्नर  कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर सुरेन्द्र, रतन सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह,चन्द्रसेन, महेंद्र सिंह, प्रताप, शिवकुमार,छत्तर सिंह,भीम सिंह,नंद किशोर, सहायक उप निरीक्षक बिजेन्द्र तथा मुख्य सिपाही होशियार और आनन्द सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सालों तक देश सेवा करने के पश्चात अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति मिल रही है ताकि यह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन्होंने पुलिस विभाग में सालों तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका धन्यवाद करते हैं। डीसीपी ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
 

Related posts

फरीदाबाद: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रूझाव व उन्नति’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

अपराध शाखा  ने  हत्या, हत्या की कोशिश, लूट व लड़ाई -झगडे के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं, हथियार बरामद।   

Ajit Sinha

केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फील्ड की खूबसूरती और बढ़ जाएगी- चेयरमैन भारत भूषण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x