Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रिंसिपल की बर्ख़ास्तगी को दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: जींद जिला के उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना के मामले में हरियाणा सरकार ने निलंबित चल रहे आरोपित प्रिंसिपल करतार सिंह को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रिंसिपल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को मंजूरी दी।हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और संबंधित स्कूल में महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है तथा 16 नये स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है।

Related posts

जिला परिषदों को दिया 110 करोड़ रुपए का बजट-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सब-इंस्पेक्टर 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हमने व्यवस्था परिवर्तन के वो काम किए जो किसी ने सोचा भी नहीं था- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x