Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी की 2050 किलो ग्राम नकली नमक बरामद की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आज डबुआ कॉलोनी के एक दुकान में छापेमारी के दौरान टाटा नमक ब्रांड की 2050 किलोग्राम नकली नमक बरामद की हैं। इस मामले में दुकानदार को भी पुलिस ने अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम प्रवीण है। पुलिस की मानें तो ये टाटा नमक कंपनी का नकली नमक सस्ते दामों में खरीद कर आमजनों को महंगे दामों में बेच रहा थे। इस दुकान में एक सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम प्रवीण है जो एनआईटी की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकली टाटा नमक बेचते हुए आरोपित को दुकान से दबोच लिया। आरोपित की दुकान डबुआ कॉलोनी में है। आरोपित के कब्जे से नकली टाटा नमक के 1-1 किलोग्राम के 2050 पैकेट बरामद किए गए। आरोपित नमक कहां से लाया उसका बिल भी नहीं था। टाटा नमक के लेवल और प्रिंटिंग को देखने पर पता चला कि नमक नकली है। जिसके पश्चात आरोपित के खिलाफ थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। आरोपित यह नमक सस्ते दामों पर लाकर यहां दुकान में महंगे दामों में बेचता था। आरोपित को नकली नमक सप्लाई करने वाले आरोपित की तलाश जारी है जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म आमंत्रित किए जा रहे हैं-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने नूंह में जल अभिषेक यात्रा से पहले सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

Ajit Sinha

नमस्ते कहकर बुजुर्गों को लूटने वाले गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश बब्बू घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x