Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रक्तदान-महादान है औरअत्यंत पुण्यकारी कार्य है क्योंकि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रक्तदान-महादान है औरअत्यंत पुण्यकारी कार्य है क्योंकि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है, अत: रक्तदाता द्वारा दान में दी गई रक्त की चंद बूंदें किसी भी बीमार व घायल जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर देती हैं।यह विचार उपायुक्त समीरपाल सरो ने आज यहां स्थानीय सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज में लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का बतौर मुख्यातिथि उदघाटन करने के उपरांत कालेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
शिविर में जिला सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की एसएमओ इंचार्ज डा. सविता यादव की टीम द्वारा कालेज के स्वैच्छिक विद्यार्थी रक्तदाताओं से 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त के साथ बडखल के एसडीएम रीगन कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।समीरपाल सरो ने कहा कि रक्तदाता वास्तव में समाज का एक सच्चा हीरो होता है। उसे रक्तदान करते समय यह भी नहीं मालूम होता कि उसके द्वारा डोनेट किए जा रहे रक्त की अनमोल बूंदें न जानें किस व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित कर देंगी। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को रक्तदान करके पुण्य का भागी बनना चाहिए। सरो ने रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करने के लिए समाजसेवी संस्था लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए आभार जताया।
लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के प्रधान लायन आरपी हंस ने मुख्य अतिथि उपायुक्त सरो तथा एसडीएम रीगन कुमार का स्वागत व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिंह, शाल व बुक्के भेंट कर आश्वस्त किया कि उनकी संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार रक्तदान शिविर सहित जनसेवा से जुड़े अन्य कल्याणकारी कार्यों के आयोजन में भी जिला प्रशासन व जिला रेडक्रास सोसायटी को बढ़-चढ़कर सहयोग देती रहेगी। इस अवसर पर लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के सचिव लायन आईडी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष लायन एलडी पाण्डे, पैटर्न डा. पी.सी सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरण खुराना, सलाहकार एवं कैबीनेट सदस्य लायन आई.सी. गोयल, लायन आर.के. चिलाना, परमिंदर अत्रेजा व आईएस कटारिया, कालेज प्रवक्ता अमिता सूद, सुशील वर्मा, दिनेश जून, ओपी रावत, डा. कमल किशोर व उषा अरोड़ा, ब्लड बैंक टीम सदस्य अजयपाल चौहान, सविता रानी नरवाल तथा संतोष आहूजा सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी, प्रवक्ता, क्लब सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा कृषि विकास मेले में फरीदाबाद के प्रगतिशील किसानों का सम्मान: उपायुक्त विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समय पर कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट न देने वाली प्राइवेट लैबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: यशपाल       

Ajit Sinha

भूमिगत केबल बिछाने के फरीदाबाद सर्कल को 2888 करोड़ रुपये का बजट आवंटित, प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x