Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

न्यूयॉर्क के लोगों को शिकार बनाने वाले साइबर ठगो के गैंग का खुलासा, चार दिन में पकडे तीन फर्जी कॉल सेंटर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: देश के हाईटेक शहर के रुप अपनी पहचान बनाने वाला नोएडा अब वर्ल्ड में साइबर क्राइम के हब के रूप में जाना जाने लगा है. साइबर ठग नोएडा में बैठकर दूर न्यूयॉर्क के लोगों को शिकार बना रहे हैं.पुलिस व एसटीएफ ने पिछले चार दिन में तीन फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में किया है। पुलिस ने कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से ठगी हो रही थी। पुलिस के गिरफ्त में खड़े आरोपी चार साल गाजियाबाद व ग्रेनो वेस्ट की अलग-अलग सोसाइटियों में लोकेशन बदल बदलकर कॉल सेंटर संचालित कर विदेशियों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। इन सभी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों से ठगी हो रही थी और महाठगों के रडार पर 50 हजार अमेरिकी नागरिक थे। एडिशनल सीपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक डेवन ने यूपी पुलिस से शिकायत की थी कि उनके बैंक ऑफ अमेरिका के खाते से हांग कांग के एएचएसबीसी के अकाउंट में रकम ट्रांसफर किया गया है और इसका लिंक नोएडा से भी है।

इसके बाद एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने जांच की तो नोएडा के सेक्टर-3 में एक फर्जी कॉल सेंटर का पता चला। जांच में जानकारी मिली कि सरगना नीतिन श्रीवास्तव और उनका साथी दिव्य शर्मा कई अन्य लोगों को जोड़कर व्यापक स्तर पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे हैं।एडिशनल सीपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड नितिन श्रीवास्तव है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अभी नोएडा के सेक्टर-3 में चल रहे इस फर्जी कॉल सेंटर का कामकाज गिरफ्तार दिव्य शर्मा करता था। 28 वर्षीय दिव्य शर्मा दिल्ली से इतिहास में स्नातक है। ये आरोपी अमेरिकी नागरिकों का डाटा जैसे सोशल सिक्योरिटी नंबर, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डार्क वेब के माध्यम से खरीदते थे। फिर वाइट पेजेज वेबसाइट से इन मोबाइल नंबरों से अमेरिकी सर्विस प्रोवाइडर की जानकारी ले लेते थे। शुक्रवार को सबसे पहले फेज वन क्षेत्र में फिर शनिवार को बिसरख क्षेत्र में कॉल सेंटर का खुलासा किया गया। बिसरख क्षेत्र में चल रहे कॉल सेंटर से ही सेक्टर-3 में चलने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पता चला। इसके बाद पुलिस ने रविवार को सेक्टर-3 में इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोपियों से  8 लगजारी गाड़ी, 23 लेपटॉप, 36 मोबाइल फोन, 4 लाख की नगदी और विदेशी मुद्रा भी बरामद की बरामद हुई है
*नोएडा और ग्रेटर नोएडा मे पिछले 5 साल मे 200 से ज़्यदा ठगी करने वाले कॉल सेंटर पकड़े जा चुके है
. शहर में हाल में  ऐसे फर्जी कॉल सेंटर पकड़े गए…*
●11 नवंबर 2023 पुलिस ने ऑनलाइन तकनीकी सहायता प्रदान करने का झांसा देकर अमेरिका और कनाडा के लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को एक फार्म हाउस से दबोचा।
●24 अगस्त 2023 पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को कॉल और वॉयस ई-मेल कर आपराधिक खातों में लिप्त खाते की जांच के नाम ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 84 आरोपियों को पकड़ा।
●18 नवंबर 2021 अमेरिकी नागरिकों का अवैध रूप से डाटा चुराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नोएडा पुलिस और साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Related posts

जनसेवा ही हरियाणा पुलिस का एकमात्र धर्म और पहचान : डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्हाट्सएप पर लड़की के आइकन फोटो लगा कर अश्लील फोटो शेयर करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

जब्त बकरे और बकरियां एनिमल शेल्टर होम से गायब,कोर्ट ने कहा- मालिक को वापस करो, जवाब दिया-मर गए सभी, केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x