Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 की टीम ने यमुना नदी की गहराई में छलांग लगा कर हत्या आरोपित को धर दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर – 30 की टीम ने डेढ़ महीने पहले मंझावली गांव में खेत में भैंस घुसने के विवाद के चलते हुई हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे नौवें आरोपित यमुना नदी की गहराई में पुलिस ने छलांग लगा कर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस द्वारा इस मामले में मोहित, रविंद्र, सुमित, अनिकेत, अमन, विनय, शंकर तथा निक्की उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 1 अक्टूबर 2023 को यमुना तट के किनारे बसे मंझावली गांव में प्रभु नाम के व्यक्ति की गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी- डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी जिस पर थाना तिगांव में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों का पहले भी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। खेत में भैंस घुसने पर विवाद हुआ जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा लाठी डंडे और रॉड से हमला किया गया जिसमें प्रभु की रॉड की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी बाद मे मृत्यु हो गई। उनका कहना हैं कि मृतक के पत्नी, बेटे और बेटियों को भी चोट लगी। पुलिस द्वारा 12 नामजद आरोपितों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही थी जिसमें पुलिस ने आठ आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी जुर्म में आरोपित  रोहित निवासी मडिया यमुना तट फरीदाबाद जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसकी भनक क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम को लगी जो क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम में तैनात एएसआई प्रदीप, हवलदार यशपाल व संदीप तथा सिपाही मनोज ने तकनीक की सहायता व मुखबर खास की मदद लेते हुए आरोपित  को यमुना तट पर जैसे ही घेरने की कोशिश की तो आरोपी ने अपने बचाव में यमुना नदी के अंदर छलांग लगा दी।

पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच सेक्टर-30  की टीम में तैनात एएसआई  प्रदीप व सिपाही संदीप ने साहस का परिचय देते हुए यमुना के अंदर कूदे युवक के पीछे-पीछे छलांग लगा दी और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपित युवक को करीब 30 फीट गहरे पानी के अंदर से निकालकर काबू कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी हत्या का प्रयास और लड़ाई झगड़े के तीन-चार मामले दर्ज हैं और वह यमुना से रेती  चोरी भी करता है। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग लाठी डंडे बरामद किए जाएंगे तथा मामले में फरार चल रहे आरोपितों  के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

25 हजार रूपये का ईनामी मोस्ट वान्टेड बदमाश, हत्या की घटना में सजायाफ्ता एवं यूपी पुलिस के हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Ajit Sinha

अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे माफिया ने प्राधिकरण की टीम पर किया जानलेवा हमला, अर्थमूवर से कार को पलटा-पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चाल, चरित्र, चेहरे की बात करने वाली बीजेपी का असली चेहरा उजागर–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x