Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

फसल मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी हर्ष रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/भिवानी: हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले में एक पटवारी हर्ष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भिवानी में कार्यरत पटवारी हर्ष ने वर्ष 2022 की फसल मुआवजा राशि तथा वर्ष 2025 के फसल मुआवजे को स्वीकृत करवाने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2022 की लगभग 35 हजार रुपये की मुआवजा राशि उसके पिता के खाते में पहले ही जमा हो चुकी थी। आरोपी बार – बार शिकातकर्ता पर दबाव बना रहा था कि वह 2023 में जारी किए गए मुआवजे तथा वर्ष 2025 के मुआवजे की राशि को मंजूरी दिलाने के लिए 15 हज़ार रूपये की रिश्वत उसे दे। शिकायत के सत्यापन उपरांत SV&ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी हर्ष को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। जांच के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। इस संबंध में थाना SV & ACB हिसार में आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद के गांव दयालपुर में होली के दिन तीन हमलाबरों ने एक शख्स की चाकुओं से गोद कर की हत्या,केस दर्ज, आज होंगें अरेस्ट।   

Ajit Sinha

पलवल एसएसपी राजेश दुग्गल बनकर हत्या आरोपित लोगों को मैसेज करने वाले आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कस्टमर केयर पर गलत तरीके अपना नाम दर्ज करवा कर एक ऍप के जरिए आमजनों के बैंक खाते करते थे खाली- 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x