Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वालों के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई,1087 प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के किए चालान: डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले 1087 वाहनों के चालान किए गए हैं और बंद के बावजूद चलने वाले बीएस-3 व बीएस-4 श्रेणी के 69 वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया है।उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर से विशेष टीमें गठित कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनाधिकृत रूप से लोग सडक़ों पर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इसके जाम की समस्या उत्पन्न होती है और प्रदूषण फैलता है।

इसके लिए जिला फरीदाबाद में पुलिस विभाग द्वारा 9421 वाहनों के अनाधिकृत पार्किंग के चालान किए गए हैं।उपायुक्त ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में पाबंदी के बावजूद चल रहे दो डीजल जनरेटरों को सीज किया गया है। इसके साथ ही चार ऐसी साइट मिली हैं जहां खुले में निर्माण सामग्री रखी गई थी। इन चारों साईटों के मालिकों पर चार लाख रुपये जुर्माना किया गया है।

इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले 10 उद्योगों को भी बंद किया गया है। वहीं जिला में स्क्रैप जलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में ग्रैप-4 के तहत नियम लागू हैं और सभी लोगों से अपील है कि वह नियमों का पालन करें।

Related posts

फरीदाबाद: तनिष्क ज्वेलर्स की बंद दुकान में लगी आग, शटर तोड़ कर पुलिस और दमकल कर्मियों ने बुझाई आग।

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुकानों को बेचने का किया था एग्रीमेंट, आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x