Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सांसद कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में पृथला विधानसभा के विभिन्न गाँवों में जनसंवाद कार्यक्रम बुधवार को : डीसी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आज बुधवार, 15 नवंबर को प्रदेश के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में पृथला विधानसभा के गाँव जुन्हेड़ा, पन्हैडा खुर्द/कलां व नरियाला सहित पांच गांव में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन संवाद कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा ग्रामवासियों की समस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गाँव जुन्हेड़ा के गवर्नमेंट हाई स्कूल में प्रातः 1 बजे, गाँव पन्हैडा खुर्द के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 2:30 बजे तथा गाँव नरियाला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 3:30 बजे इन जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला व उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात जिला पलवल की पृथला विधानसभा के गाँव कटेसरा में सायं 4:30 बजे व देवली में 5:30 बजे सांसद कार्तिकेय शर्मा जन संवाद कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने की नई व्यवस्था की शुरुआत,फोन से पीड़ित से सीधे करेंगे संपर्क।

Ajit Sinha

तिगांव के विधायक राजेश नागर की अगुवाई में आयोजित रोजगार मेले में निजी कंपनियों ने सैकड़ों युवाओं को दी नौकरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आम लोकसभा चुनाव-2024: चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से-विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x