Athrav – Online News Portal
नोएडा

सोशल मीडिया पर छा जाने का नशा एसएचओ पर पडा भारी, पुलिस कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सोशल मीडिया पर छा जाने का नशा कुछ ऐसा है, जो आम लोग ही नहीं, पुलिस वालों के सिर पर भी चढ़कर बोल रहा है. नोएडा के कोतवाली 126 के एसएचओ पर रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा की, उन्होंने रील बनाने के चक्कर में पूरा गाना ही शूट कर डाला. बिना अनुमति के बनाये गए  इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर ने वीडियो को संज्ञान उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर, विभागीय की जांच की आदेश दे दिए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नोएडा के कोतवाली 126 के एसएचओ अजय चाहर मुख्य किरदार में है और यह वीडियो एक जाति विशेष के लिए गाए   गाने पर आधारित है. इतना ही नहीं यह वीडियो कोतवाली 126 क्षेत्र के एक फार्म हाउस में शूट किया गया है। जिसमें कुछ युवक गाड़ियों पर चढ़कर रील बना रहे हैं,  जब एक पुलिस वाला उन्हे रोकने की  कोशिश करता है, तो उन लड़कों में से एक एसएचओ अजय चाहर को फोन करता है और जो मौके पर पहुंचकर पुलिस वाले को वहां से चले जाने का आदेश देते हैं,  और युवकों के साथ नजर आते हैं,  इस वीडियो के वायरस होते ही गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और विभाग की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में नोएडा को पहला स्थान, शहर को गार्बेज फ्री सिटी घोषित, मिली 5 स्टार रेटिंग

Ajit Sinha

जब्त बकरे और बकरियां एनिमल शेल्टर होम से गायब,कोर्ट ने कहा- मालिक को वापस करो, जवाब दिया-मर गए सभी, केस दर्ज

Ajit Sinha

रेजिडेंट की सुरक्षा के तैनात, सिक्योरिटी गार्डो ने रेजिडेंट और उसके बेटे को लाठी, डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x