Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए 6 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील, 30 से अधिक का चालान किया गया- ए मोना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण को गभीरता से लेते हुए सभी सम्बधित अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देश दिए के वे सुनिश्चित करें कि उच्चतम न्यायालय और वायु गुणवता प्रबन्धन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन प्रदूषण रोकथाम हेतु कारगर प्रयतन किए गए जिसके अन्र्तगते टैंकरों द्वारा सड़कों व रोड किनारों पर पानी का छिड़काव करना,मशीनो के द्वारा सडको की सफाई करना, शहर में कही भी कूडा कर करट जलने ना दे, शहर में कूड़े के ढेर ना बनने दे एवं टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत करवाएं तथा निमार्ण गतिविधियो पर अंकुश लगाए । जिन स्थानों पर निमार्ण सामग्री पडी हो तो उसे ढकने का सुनिश्चित करे। जनरेटर पर प्रतिबंध लगाया जाए  तथा होटलो मे लगे तंदूरो को खुले में ना चलाया  जाए  और साथ ही सभी अधिकारियों को आदेश दिए  है कि जो भी इन सभी आदेशों की अवहेलना करते है उसे सख्ती से लिया जाए  और भारी भरकम जुर्माना लगाकर चालान किये जाये।

इसके अन्तर्गत आज नगर निगम के ओल्ड फरीदाबाद में 5 तथा एनआईटी क्षेत्र में 6 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील किया गया जो कि उच्चतम न्यायालय और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के आदेशों की अवहेलना कर रहे थे। निगमायुक्त ने बताया कि वायु प्रदुषण को नियत्रण करने के लिए नगर निगम फ़रीदाबाद ने 16 पानी के टैंकर (छिड़काव के लिए), 2 ट्रको पर लगे एंटी-स्मॉग गन, 5 विभिन्न स्थानो पर स्थापित एंटी-स्मॉग गन, 2 जेड स्प्रिंकलर द्वारा विभन्न क्षेत्रो में सुवह 6 बजे से शाम को 5 बजे तक लगातार छिडकाव किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त जहां तक संभव हो सड़कों पर यांत्रिक मशीनो से सफाई सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम द्वारा 40 टीमो का भी गठन किया गया है और इन टीमो द्वारा प्रतिदिन दोषी व्यक्तियो के चलान किए जा रहेे है और आज 30 चालान किए गए और लगभग 1 लाख रू0 का जुर्माना किया गया।निगमा युक्त ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना और वायु गुणवत्ता को बढ़ाना साझी जिम्मेदारी हैं तथा प्रत्येक नागरिक से अनुरोध किया है कि वे कर्तव्यनिष्ठ प्रयास करें और फ़रीदाबाद को वायु प्रदूषण से मुक्त करने में सहयोग करे।

Related posts

नोएडा में कर्मचारियों ने की पुलिस की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, लगाई आग, फरीदाबाद जबरदस्त प्रदर्शन रोड जाम -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह हो सकते हैं के नाम पर सहमति बनने की खबर हैं, सूत्र ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर 10, फरीदाबाद में खेला गया फूलो रंगोत्सव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x