Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली ने स्कूल में किया डिंकिंग वाटर स्टेशन का उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली द्वारा नीलम-बाटा रोड स्थित अमरनाथ हाई स्कूल में ड्रिंकिंग वाटर स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व प्रधान रोटेरियन सुमित गौड़ ने रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद अरावली की इस शानदार पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शहर की अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी ऐसे नेक कार्याे में बढ़चढक़र आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के प्रयासों से अब स्कूली बच्चों को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के प्रधान प्रियंका बिष्ट बुधानी, सेक्रेटरी डा. आयुष गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी व समाज सेविका रश्मि महाजन, कोषाध्यक्ष राजन जिंदल, पीपी मोहित आनंद भाटिया, पूर्व प्रेसीडेंट सुमित गौड़, पीपी राजेश अरोड़ा, मोहित भाटिया, मनीष गर्ग, जयंत गुप्ता, अन्नी ज्योति मलिक, स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका वाटरे, समाजसेवी विरेंद्र मखीजा, सुंदर लाल, राजन सिंह, गजे सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने विशेष रूप से रोटेरियन राजा जिंदल जी का धन्यवाद किया और उनका विशेष योगदान देने पर तारीफ की।

Related posts

फरीदाबाद: एंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्ट अप और कौशल विकास का पाठ पढ़ाएंगे कुलपति राज नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नाहर सिंह स्टेडियम में होगी सीनियर वुमन फुटबॉल चैंपियनशिप ,हरियाणा के 20 जिलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीईओ एफएमडीए ने बुढेना बूस्टिंग स्टेशन को एफएमडीए जलापूर्ति लाइन से जोड़ने की मंजूरी दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x