Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सभी महिला थानों के एसएचओ के साथ मीटिंग की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में महिलाओं की सुरक्षा को एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें डीसीपी, एसीपी व सभी महिला थानों के एसएचओ, महिला सेल के इंचार्जों व हेल्पलाइन के इंचार्जों को भी शामिल किया गया, में महिलाओं से सम्बंधित मामलों में सख्ती से निपटने, और जल्दी कार्रवाई, जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कमिश्नर  विकास कुमार अरोड़ा गुरुग्राम की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी महिला थानों के एसएचओ , वूमेन सेल इंचार्ज व वूमेन हेल्प डेस्क की मीटिंग लेकर महिला सुरक्षा के बारे में आवश्यक आदेश व दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा गुरुग्राम को सेफ सिटी प्रोजेक्ट में चयनित किया गया है। महिला सुरक्षा के प्रति पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।उनका कहना हैं कि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला सुरक्षा गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए इस और विशेष बल दिया जाए तथा त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित परिवादों/मुकदमों को शीघ्र निपटाएं और किसी भी परिवाद/मुकदमा  में तत्परता से नियमानुसार कार्रवाई  करें।

महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य  से पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे वीरवार को स्कूल/कॉलेज/संस्थानों/कंपनियों में जाकर महिला विरुद्ध अपराधों से बचाव व रोकथाम आदि बारे चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी के बारे में भी विस्तृत पूर्वक चर्चा की तथा मनचलों पर कार्रवाई करने के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की तथा  इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उनका कहना हैं कि मीटिंग में पुलिस कमिश्नर  ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू विशेष कार्य करें। सभी शिकायतों/मुकदमों की जांच कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार निष्पक्षता से करें। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन सच्ची निष्ठा,ईमानदारी व समर्पण के साथ करें। उनका कहना हैं कि मीटिंग के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली वूमेन हेल्प डेस्क थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में तैनात महिला सहायक उप-निरीक्षक गीता कुमारी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मीटिंग में  विजेंद्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम, डॉ कविता एसीपी  ईस्ट, श्रीमती सुरेंद्र कौर एसीपी वेस्ट,  व मानेसर, एसीपी प्रियांशु दीवान,सभी महिला थाना प्रबंधक, प्रभारी महिला पुलिस चौकी सोहना तथा सभी वूमेन सेल इंचार्ज उपस्थित थीं।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के 50,000 का ईनामी व मोस्ट-वांटेड एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीसी डा. यश गर्ग ने कोरोना संक्रमित मरीज की देखभालकर्ता के लिए की एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha

हरियाणा भर के पेट्रोल पंप संचालक हो जाएं सावधान, किसी भी व्यक्ति से डिजीटल माध्यम से राशि लेकर नकदी देने से बचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x