Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मेें आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी 26 अक्टूबर को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हाउसिंग बोर्ड हरियाणा द्वारा विभिन्न जिलों की आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत संपत्तियों की http://hbh.gov.in पोर्टल के माध्यम से 26 अक्टूबर,2023 को ई-नीलामी की जाएगी।

बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों नामत: रोहतक, सोनीपत, हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल, सोनीपत, यमुनानगर, अलीपुर, झज्जर, सिरसा, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सोहना, अम्बाला कैंट व करनाल में आवासीय संपत्तियों की जबकि बहादुरगढ़ में संस्थागत संपत्तियों तथा जिला सिरसा तथा मडलौडा में व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी।उन्होंने बताया कि ईएमडी डिपॉजिट हेतु अंतिम तिथि 23 अक्टूबर,2023 है। बोर्ड द्वारा एक हजार रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी पंजीकरण शुल्क तथा 500 रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ई-नीलामी http://hbh.gov.in पोर्टल पर सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। इस संबंध में स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी के नियम और शर्तें हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा की ईमेल hbheauction2020@gmail.com से तथा हेल्पलाइन नंबर 0172-3520001 पर प्राप्त की जा सकती हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी संगठन होगा और मजबूत : गोपाल शर्मा

Ajit Sinha

उपलब्धिः हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत, डीजीपी मनोज यादव ने दी बधाई।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हैं : बिप्लब देव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x