Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अनाधिकृति अतिक्रमण को हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त -नेहा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:जिलाधीश नेहा सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 22 (।) और 23 (॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 06 अक्टूबर को गांव बढा में कुंआ के क्षेत्र से अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलवल के बीडीपीओ नरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित भूमि एवं उपरोक्त कार्यवाही पर किसी न्यायालय की ओर से कोई रोक/यथास्थिति आदि न हो तथा जमीन के डी-मार्केशन का कार्य नियमानुसार हो और धूल नियंत्रण के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन हो। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और इस संबंध में विभिन्न सीपीसीबी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

Related posts

नए जिलों के गठन को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही सरकार लेगी निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आमजन से की अपील, जिन वाहनों के चालान लंबित है वे जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें।

Ajit Sinha

हथनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ राजनीतिक द्वेष के तहत पानी छोड़ा गया: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x