Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

अनाधिकृति अतिक्रमण को हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त -नेहा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:जिलाधीश नेहा सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 22 (।) और 23 (॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 06 अक्टूबर को गांव बढा में कुंआ के क्षेत्र से अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलवल के बीडीपीओ नरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित भूमि एवं उपरोक्त कार्यवाही पर किसी न्यायालय की ओर से कोई रोक/यथास्थिति आदि न हो तथा जमीन के डी-मार्केशन का कार्य नियमानुसार हो और धूल नियंत्रण के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन हो। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और इस संबंध में विभिन्न सीपीसीबी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

Related posts

सरकारी कॉलेजों में छात्राओं के साथ होने वाले यौन उत्पीडऩ की शिकायतों के निवारण के लिए वुमैन सैल खुलेंगें। 

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सभी 10 फिजिकल टैक्स कलेक्शन पॉइंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों पर थिरकी,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x