Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मेट्रो हॉस्पिटल अब बिल्डरों एंव प्रॉपर्टी डीलरों, उनके परिजनों का सस्ते दरों पर करेगा इलाज, दिए”मेट्रो स्मार्ट हेल्थ कार्ड” ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में मेट्रो हॉस्पिटल और फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आज शहर वसियो के स्वस्थ को लेकर एक शानदार शुरुआत की हैं। मेट्रो हॉस्पिटल ने फीवा के सभी 554 मेंबर्स के लिए मेट्रो स्मार्ट हेल्थ कार्ड डिस्ट्रीब्यूट किए हैं।  इस कार्ड से सभी मेंबर्स मेट्रो हॉस्पिटल में चिन्हित सेवाओं में विशेष प्रकार का डिस्काउंट ले सकेंगे और सभी मेंबर्स अपने व अपने परिवार का भी इलाज इस कार्ड के माध्यम से करा सकेंगे। 

डॉ.नीरज जैन सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ने कार्यक्रम में हार्ट से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी. उन्होंने समय पर एक्सरसाइज व समय पर मेडिकल जांच कराने की भी सलाह दी. फीवा के एक्स प्रेसिडेंट आकाश गुप्ता ने मेट्रो हॉस्पिटल का इस शानदार कार्यक्रम के लिए तहे दिल से  धन्यवाद किया और अपने सभी सदस्यों को हार्ट से संबंधित किसी भी परेशानी को तुरंत डॉ. से सलाह लेने की अपील की। इस कार्यक्रम में डॉ नीति चढ़ा। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ,शालिनी डिप्टी मैनेजर मेट्रो ,देवदत्त वशिष्ट असिस्टेंट मैनेजर मेट्रो हॉस्पिटल मौजूद रहे। फीवा की तरफ से सरदार गुरमीत सिंह ,सरदार रणजीत सिंह ,अजय गोयल ,रोहतास चौधरी ,कपिल जिंदल ,नरेंद्र धमीजा ,राजवीर नेता जी  ,धर्मेंद्र जैन ,उमाशंकर गर्ग, केशव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल इत्यादि कई लोग मौजूद रहे। 

Related posts

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’, फरीदाबाद में लगाएंगे 10 हजार पौधे – एन के गुप्ता

Ajit Sinha

मथुरा: तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था- श्वेता शर्मा 

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए करनाल-मेरठ सडक़ के कार्य का शुभारम्भ किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x