Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर में 10 हजार से अधिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगा-तेजस्वी सूर्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली: महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) देश भर में 10 हजार से अधिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगा। भाजयुमो के कार्यकर्ता इन स्थानों पर सफाई अभियान में हिस्सालेंगे। भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश के आह्वान से प्रेरित होकर राष्ट्रव्यापीस्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है। अभियान की शुरुआत एकअक्टूबर को होगी। इस अभियान में भाजयुमो का हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर 2 अक्टूबर को गांधी जी की  जयंती पर महात्मा गांधी को एक सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अभियान की खास बातयह होगी कि यह मंडल स्तर पर चलाया जाएगा।

भाजयुमो के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने-अपने मंडलों में स्वच्छता अभियान आरंभ करेंगे। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर विशेष फोकस किया जाएगा। जैसे सरकारी स्कूलों, बस अड्डों सहितदूसरे सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। इसके साथ ही गांव और कस्बों तथा शहरों में तालाबों और झीलों जैसे सार्वजनिक जल निकायों पर भीस्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के साथ ही भाजयुमो पर्यावरण संरक्षणको भी बढ़ावा देने का काम भी करेगा। अभियान की जानकारी साझा करते हुए भाजयुमो  राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी  सूर्या ने कहा कि  साफ-सफाई और स्वच्छता गांधीवादी जीवन शैली काअभिन्न अंग है। स्वच्छता नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करती है और स्वस्थ रहने मेंमदद करती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी स्वच्छता अहम है। अपने आसपास के वातावरणको स्वच्छ रखकर ही हम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं।  सूर्य ने कहा कि हमारे  प्रधानमंत्री नेहमारे दैनिक जीवन में इसके गहन महत्व को पहचानते हुए हमेशा स्वच्छ भारत का समर्थनकिया है। भाजयुमो का एक एक कार्यकर्ता उनके आह्वान पर स्वच्छ तथा स्वस्थ भारत कीपरिकल्पना को मजबूत करते हुए इसमें अपने योगदान के लिए गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काआभार व्यक्त करते हुए इस अभियान में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वानकिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से  युवाओं को यह नेक अवसर मिला है। इसलिए सभी कोइसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक अक्टूबर को  इस राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होकर देश की स्वच्छता में अपना  योगदान देनाचाहिए ताकि  स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत  की परिकल्पना को साकार किया जा सके।  

Related posts

मजदूरी मांगने पर कर्मचारी की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने वाला ठेकेदार 6 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधी और उनके साथ राखी का त्यौहार मनाया, झलकियां वीडियो में देखें।

Ajit Sinha

विश्व कल्याण यात्रा के उपरांत दिव्य युगल का भव्य आगमन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x