Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने गांवों में विकास के लिए की सीईओ संग बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज जिला परिषद की सीईओ आसिमा सांगवान के साथ बैठक की। उन्होंने सीईओ से कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों, गलियों एवं जोहड़ों से जुड़े विकास के कार्यों को तेज करें। यह बैठक सेक्टर 12 स्थित जिप कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें पंचायत विभाग के एसई और एक्सईएन भी मौजूद रहे। नागर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास की गति को तेज किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए फिलहाल चल रहे कार्यों की गति को बढ़ाया जाए। वहीं अन्य कार्यों के भी एस्टीमेट बनाकर जल्द से जल्द उनके टेंडर करवाएं। नागर ने कहा कि गांवों में जोड़हों की सफाई करने और उनके किनारे पक्के करने के काम भी तेज गति से करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि गांव में जोहड़ पर अनेक चीजें निर्भर रहती हैं जिसमें पानी की निकासी भी बड़ा मामला है।

विधायक राजेश नागर ने ग्रामीण इलाकों के लिए ट्यूबवैल ऑपरेटरों को लगाया जाना है। जिनको सही तरीके से नियुक्ति दी जाए जिससे कि लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए आप लोग यदि किसी भी नकारात्मक कार्रवाई से बचना चाहें तो अपने कार्य कौशल से जनता को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम करें। नागर ने कहा कि हम और आप मिलकर जनता को सुविधाएं देने के लिए यहां पर हैं। हमें अपना काम मन लगाकर करना चाहिए। यदि आपको किसी प्रकार की विभागीय दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है या किसी अन्य स्थानीय दिक्कत का सामना करना पड़ता हो तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं। सीईओ आसिमा सांगवान ने एसई, एक्सईएन से कहा कि वह सभी की सूची बनाएं और उनकी प्राथमिकता को तय करें। जिससे कि काम को गति दी जा सके। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि विकास के मामले में कोई शिकायत नहीं रहने दी जाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद से भी देश के लिए खेलेंगे पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीट: विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; कूड़े से निकलें वालें बदबू से बचनें हेतु सुबह के वक़्त सेक्टर -19 के लोग हाथों में डंडे लेकर पहरा देते हैं, निजात दिलाया। देवेंद्र चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक की पेशी के दौरान उन पर जुर्माना लगाया जोकि दुर्भाग्यवश बिल्कुल गलत है-सुनील खटाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x