Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने किसान प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 31 पदाधिकारी घोषित किए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी अवतार चीका, प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह मान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद किसान सेल में 9 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। किसान प्रकोष्ठ में शमशेर नगूरा, देवेंद्र बिगोवा, चंद्रभान दयोरा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

जगदीश धनाना को प्रदेश प्रधान महासचिव , धर्मबीर राठी को प्रदेश संगठन सचिव, अमर सिंह दलाल को प्रदेश प्रचार सचिव, प्रवीन लांबा को प्रदेश कार्यालय सचिव, राजपाल सेवली को प्रदेश प्रवक्ता, संदीप लितानी को आईटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपा गई हैं। इनके अलावा किसान प्रकोष्ठ में अंबाला में मनदीप सिंह बोपराय, भिवानी में रविंद्र पटोदी, दादरी में रिषीपाल उमरावास, फरीदाबाद में अमर नरवत, फतेहाबाद में साधु राम गोरखपुर , गुरुग्राम में संदीप कुंडू, हिसार में बागवीर बेनीवाल, झज्जर में ओमपाल यादव, जींद में जोरा सिंह डूमरखां, करनाल में सरदार हरी सिंह संधू, कैथल में बलराज नोच और कुरुक्षेत्र में बलदेव सिंह मकिमपुरा को जिला संयोजक बनाया हैं। महेंद्रगढ़ जिले में बिशन सैनी ठेकेदार, नूंह में इसब खान, पलवल में विजय दीघोट, पानीपत में कृष्ण चंदोली, पंचकूला में संदीप राणा, रेवाड़ी में मनोज चौधरी, रोहतक में भीम पहलवान, सिरसा में शमशेर चौटाला, सोनीपत में रमेश पहलवान और यमुनानगर में करण नरवाल किसान जिला संयोजक होंगे।

Related posts

पीएम मोदी ने कहा था अगले 6 सालों में किसानों की आमदनी डबल हो जाएगी, उल्टा, बीते 6 सालों आमदनी घटी हैं -कांग्रेस

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज गांवों में ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाते हुए 8000 मल्टीडिसप्लनेरी टीमों का गठन किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आर सी मिश्रा ने पहुंचे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x