Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चालान का भय दिखाकर कार चालक से 1000 रुपये वसूलने वाले दो पुलिसकर्मी पर केस दर्ज, सस्पेंड किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में चालान काटने का भय दिखा कर एक राइडर पर सवार दो पुलिसकर्मियों ने एक कार सवार शख्स से एक हजार रूपए लेने के मामले में थाना सिविल लाइन्स में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया हैं, और  दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया हैं , इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई हैं। इनमें से एक आरोपित सिपाही व एसपीओ हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज  एसएचओ ,थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम को एक व्यक्ति ने वीडियो के माध्यम से सूचित किया कि थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम के एरिया में पुलिस राईडर पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उसकी कार का चालान करने का भय दिखाकर उससे एक हजार रुपए ले लिए। जांच करने पर इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही सुरेश व एसपीओ शेर सिंह के रूप में हुई। इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  करके इन्हें निलंबित (Suspand) कर दिया गया है और इनके खिलाफ विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए गए है।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इस दौरान चैन स्नेचर के पैर में लगी गोली -दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ : शाहदरा में वकीलों और शिक्षित महिलाओं को धोखा देने वाला आदतन धोखेबाज पकड़ा गया।

Ajit Sinha

स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड के बीच जमीन हस्तांतरण मामले में शामिल किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x