Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन 75 प्रत्याशियों ने किया नामांकन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला में जारी निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नगर निगम मानेसर में वार्ड चुनाव के लिए 21 व नगर निगम गुरुग्राम में वार्ड चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। मेयर पद के लिए शनिवार को भी दोनों नगर निगम से किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा नहीं भरा। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में वार्ड चुनाव के लिए 26 व चेयरमैन पद के लिए तीन प्रत्याशी नामतः श्योनारायण, सतबीर व सुनील कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार नगर पालिका फर्रुखनगर में वार्ड चुनाव के लिए 7 व चेयरमैन पद के लिए तीन प्रत्याशी नामतः नीरू शर्मा, धर्मेंद्र व संजीव कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। नगर परिषद सोहना में आज भी कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत कल रविवार को अवकाश रहेगा व सोमवार 17 फरवरी को नामांकन जमा कराने का अंतिम दिन है।

18 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी। संबंधित उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Related posts

गुरुग्राम जिला में सर्वसम्मति से नियुक्त किए 17 मंडलों के अध्यक्ष

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उम्मीदवार फाइनल करने पर गुरुग्राम में हुआ भाजपा का दो दिवसीय मंथन

Ajit Sinha

अपराधी रविंद्र उर्फ़ सरकार के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का चला बुलडोज़र , किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x