Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-100 स्थित पॉश सोसाइटी लोटस बुलेवर्ड में चल रहे,  ऑनलाइन क्रिकेट लाइव मैच पर सट्टा और बैटिंग करने वाले गिरोह का थाना 39 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिसमें गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एटीएम कार्ड, चार लाख कैश, 7 लाख के करीब विदेशी करेंसी के अलावा विभिन्न बैंकों में जमा 11 लाख रुपए सीज किया गया है। पुलिस की गिरफ्त मे खड़ा गौरव गुप्ता इस गैंग का मास्टरमाइंड और संचालक है जिसे सट्टेबाजी की दुनिया को ऑपरेट करने वाली कंपनी टेक्स्ला में नंबर 2 के रुप जाना जाता है.  यह बेट को चेक करता है और और ग्राहकों से उनकी बेट मिलने का काम करता है।

दूसरा सदस्य दिनेश गर्ग है,जो ग्राहकों के बेट लैपटॉप पर दर्ज करता है और ग्राहकों का हिसाब किताब करता है.आरोपी अभिजीत सोहेल का काम ग्राहकों को भाव देना है और बेट लिखने तथा माइक पर जूम मीटिंग कर ग्राहक से संपर्क करने का है.  नितिन गुप्ता पूरे सट्टा कारोबार में अपना सामान उपलब्ध कराने और ग्राहकों से पैसे लाने का काम करता है। नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि इस गैंग को लोकल इंटेलिजेंस के मिले इनपुट पर गिरफ्तार किया गया है.  कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन,  टीवी स्क्रीन, लैपटॉप 4 लाख  कैश इसके अलावा लगभग 7 लाख के करीब फॉरेन करेंसी बरामद हुई है.इसके अलावा 11 से 12 लाख रुपए 6 एकाउंट में मिले हैं जिन्हे हमने वेरीफाई किया है अभी चार और अकाउंट की जांच चल रही है। डीसीपी हरिशचंद्र ने बताया कि गौरव गुप्ता गैंग का मास्टरमाइंड है जिसको टेस्ला ग्रुप जो सट्टा करता है जिसमे यह नंबर दो पोजीशन पर है। पूछताछ से पता चला है कि पिछले 6 सालों से यह दिल्ली में रहकर बैटिंग कर रहा था और नोएडा में यह इसी महीने लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में 50,000 रुपये के किराये पर फ्लैट लिया गया था.  इसके द्वारा आईपीएल पर सट्टा लगाया जाता था. ऑनलाइन जूम एप के माध्यम से बुकिंग होती थी, यह गिरोह आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाने के मैच फिक्सिंग काम किया करता था. गौरव गुप्ता, दिनेश गर्ग व अजीत सोहेल इसी वर्ष माह अप्रैल-मई में आईपीएल क्रिकेट के दौरान दुबई गए  थे और दुबई के पास भेडा नामक जगह पर किराये का कमरा लेकर आईपीएल में इसी तरह लगभग 45 दिन सट्टे का काम किया था जिसमें इनको मोटा मुनाफा हुआ था। अभियुक्तों ने बताया कि दुबई जाने का कारण यह था कि इस कार्य को दुबई में आसानी से अंजाम दिया जाता है। पुलिस ने इनके पास से चार पासपोर्ट, आधार कार्ड, फॉरेन करेंसी जिसमें डॉलर, दिरहम के अलावा मलेशिया ,ओमान ,  भूटान,  नेपाल,  श्रीलंका,  सिंगापुर और थाईलैंड करेंसी बरामद हुई है. जिनका भारतीय रुपयों में मूल्य 7 लाख रुपए के करीब हैं. इसके अलावा यह लोग जूम मीटिंग से आपस में जुड़े होने के कारण इनके फॉरेन कनेक्शन की जांच की जा रही है।

Related posts

जीएसटी धोखाधड़ीः हरियाणा पुलिस ने बडे पैमाने पर जीएसटी ठगी का किया पर्दाफाश, 89 अरेस्ट ,112 करोड़ से अधिक की रिकवरी

Ajit Sinha

फर्जी डॉक्टर बन एक महिला टीचर और एक महिला डॉक्टर से शादी और डॉक्टर बन 11 हॉस्पिटलों में नौकरी करने वाला शख्स पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फर्जी पासपोर्ट पर भारत में रहा तिब्बती अरेस्ट, चीन, नेपाल और श्रीलंका में साइबर हैकर को उपलब्ध कराता बैंक खाते.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x