Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसायटी के गेट पर एक महिला ने अपनी ब्लैक कलर की होंडा सिटी कार चलते हुए एक महिला गार्ड समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी।  जब वहां मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को कहा, तो इस बात पर वह हंगामा करने लगी और कहा कि गलती से एक्सीडेंट हुआ है। इतनी ही फिक्र है तो ले जाओ इनका इलाज कराओ,  मैं ऐसा क्यों करूं.मौके पर पहुंची। थाना बिसरख पुलिस की टीम में घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया और कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है. और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कहावत है पहले चोरी फिर सीनाजोरी… ऐसा ही कुछ मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसायटी के गेट पर हुआ जब खतरनाक ढंग से कर चलते हुए एक महिला ने तीन लोगों पर कर चढ़ा दी।  इस हादसे में गेट ड्यूटी पर बैठी महिला सिक्योरिटी गार्ड,  एक डिलीवरी बॉय विजय और विपुल मोटर का कर्मचारी उमेश घायल हो गए. लेकिन महिला ने घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय अपनी गलती ना मानते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे ब्लैक कलर की होंडा सिटी कर सोसायटी के गेट पर आती है और सामने जाने के बजाय गार्ड रूम की ओर बढ़ जाती है जहां पर तीनों को टक्कर मार देती है। 

इस घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है,  जब लोग से घायलों का इलाज करने के लिए कहते हैं तो महिला बदतमीजी करना शुरू कर देती है।  उसके साथ मौजूद उसकी बेटी इस मामले में लोगों को दूर रहने की सलाह देती दिखाई देती है,  वह लोगों पर चिल्लाती हुई रहती है शट अप अगर घायलों की इतनी ही फिक्र है तो आप ले जाओ इलाज कराने,  दूसरे के मामले में टांग अड़ा ने क्यों चले आते हो. महिला और उसकी बेटी के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बाद में तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई और मामले जांच शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है उनके पास कोई शिकायत नहीं नहीं आई है शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 32.5 किलोग्राम ’चूरापोस्त’ के साथ दो आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha

आतंक का पर्याय बन गए स्ट्रीट डॉग्स की जनसंख्या नियंत्रण हेतु बंध्यीकरण व टीकाकरण के लिए दो एजेंसियों का चयन

Ajit Sinha

1325 किलोग्राम 380 ग्राम चूरा पोस्त व 53000 नशीली गोलियां जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x