Athrav – Online News Portal
नोएडा

हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट हुई खराब, आधे घंटे तक फंसे रहे आधा दर्जन लोग।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इको विलेज-1 हाउसिंग सोसाइटी में टावर की लिफ्ट अचानक फस गई और चलती हुई लिफ्ट झटका देकर बीच में ही रुक गई, इस दौरान लिफ्ट में छह लोग सवार थे, जिन्हें आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इस घटना को लेकर इको विलेज वन के रेजिडेंट में काफी गुस्सा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इको विलेज-1 हाउसिंग सोसाइटी के टावर ए-2 में में लगी लिफ्ट में फंसे लोगो के रेस्क्यू का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऑपरेटर उन्हें बाहर निकालने में मदद कर रहा है। टावर में रहने वालों का कहना है कि करीब 8:10 बजे के आसपास सोसाइटी के टावर ए-2 की लिफ्ट अचानक से झटका लगने के बाद फंस गई। उस समय लिफ्ट में करीब 5 से 6 लोग सवार थे। अचानक से झटका लगने के बाद लिफ्ट तेजी से नीचे की ओर चली गई। जिसके बाद ऊपर से तीसरी मंजिल के बीच में यह लिफ्ट फंस गई। इस दौरान लिफ्ट के अंदर ही सभी लोग फंसे रह गए। और मदद की गुहार लगा रहे थे। सोसायटी निवासी ने बताया कि लिफ्ट में लोग करीब आधे घंटे तक फंसे रहे, लिफ्ट का आधा हिस्सा नीचे की ओर था और आधा ऊपर की ओर। इस बीच मेंटेनेंस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया। लिफ्ट में कई महिलाएं भी फंसी हुई थीं। इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष देखने को मिला। लिफ्ट में फंसे लोगों का कहना है कि लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इससे पहले भी कई बार इसी तरह से लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। उन्होंने मेंटेनेंस और बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यहां पर मोटा पैसा वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को सुविधाएं नहीं दी जाती हैं और न ही लिफ्ट को मेंटेन किया जाता है।

Related posts

गन पॉइंट पर मनी ट्रांसफर की दुकान के कर्मचारी से मोबाइल और कैश लूट का वीडियो वायरल

Ajit Sinha

नाबालिग मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद 3 हत्यारे चढ़े हत्थे, दादी से रंजिश का बदले की गई मासूम की हत्या।

Ajit Sinha

लड़की ने फेंडशिप के लिए मना किया, तो सनकी आशिक ने उसकी गला दबा कर हत्या दी, आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x