Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिहायशी क्षेत्र के एक फ्लैट में चल रही सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश-देखें लाइव वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने सेक्टर-12 के आई ब्लॉक स्थित एक कोठी में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए 7 लड़कों और चार लड़कियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कि इस कोठी से ऑनलाइन और ऑन डिमांड बुकिंग करके देह व्यापार किया जा रहा, पुलिस ने यहाँ रेड किया, कोठी से काफी सारा आपतिजनक समान भी मिला है।

सेक्टर-12 के आई 24 की इस कोठी में गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा था,रिहायशी इलाके में चल रहे इस गेस्ट हाउस में सेक्स रेकेट की सूचना मिलने पर पुलिस ने सबसे पहले मौके पर अपनी टीम के कुछ लोगो को सादा वर्दी में ग्राहक के तौर पर भेजा। जब ये सूचना सही पाई गई, तब एसीपी सेकेंड के नेतृत्व में सेक्टर-24 थाना की पुलिस ने इस कोठी पर रेड की। मौके से पुलिस को 4 लड़कियां और 7 युवक मिले। इनमें से कई आपत्ति जनक स्थिति में मिले। रेड के दौरान पुलिस भारी संख्या में बीयर तथा शराब की खाली बोतलें तथा भरी बोतलें, अन्य आपत्तिजनक सामान व कुछ दस्तावेज तथा मौके जब्त कर, 7 पुरुषों तथा 4 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।  

एडीसीपी रणविजय सिंह ने नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में सेक्टर 12 के आई-24 आवासीय परिसर में कुछ अनैतिक धंधे चल रहे हैं इस सूचना पर हमारी टीम एसीपी सेकेंड के साथ पुलिस की टीम गई। वह जांच पड़ताल की गई वहां पर कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष मिले उन लोगों की गतिविधियों से और वहां मिली सामग्री से उसे ऐसा लग रहा था वहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है इसमें सात पुरुषों को अरेस्ट किया गया है वहां पर 4 महिलाएं भी मिली है इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यहाँ लड़कियो की बुकिंग ऑन लाइन की जाती और यहाँ बंगाल, झारखंड और पूर्वी यूपी से लड़कियो को ला कर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। इस गिरोह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में फैला है। उसके ग्राहक अन्य शहरों से भी आते थे। नोएडा के सेक्टर-12 सेक्स रेकेट पहली बार नहीं पकड़ा गया है दो साल पहले सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक किराए के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 3 लड़कियां और 7 युवक को गिरफ्तार किया था ।

Related posts

क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने 4 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो कम समय अमीर बनना चाह्ता था

Ajit Sinha

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक लाख रुपये रिश्वत लेते ETO सुरेंद्र पुनिया और चालक राम बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!