Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पाली गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर पर लगा बक्सा फटने से उसके निचे खेल रहे चार मासूम बच्चे उसके चपेट में आकर झुलसे, सफदरजंग में भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : आज पाली गांव में बिजली के ट्रासफार्मर का बक्सा अचानक फट जाने के कारण उसकी चपेट में खेल रहे चार मासूम आ गए और चारों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। झुलसी अवस्था में चारों बच्चों को बी. के.अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टरों ने सभी बच्चों दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार पाली गांव में आज दोपहर के वक़्त एक बजे के करीब एक बिजली के ट्रांसफार्मर के ऊपर लगा बक्सा अचानक फट गया जब यह हादसा हुआ उस वक़्त ट्रांसफार्मर के निचे चारों मासूम बच्चे खेल रहे थे जो कि उसकी चपेट में आ गए। इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया और लोग झुलसे चारों बच्चों को ईलाज हेतु बादशाह खान अस्पताल में ले आए  जहां पर  डॉक्टरों ने उपचार के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। जो बच्चे झुलसे हैं उनके नाम सुरेश, जीतू ,बिशु और दीपक बताए गए हैं।     

Related posts

फरीदाबाद: मीडिया विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन

Ajit Sinha

परिवार को फोटो/वीडियो भेजने की धमकी देकर संबंध बनाने का दे रहा था दबाव व ब्लैकमेल कर ढेड़ लाख रुपए ऐंठने, आरोपत पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ऋषि हत्या कांड में जो खुलासा किया हैं, वह संतोष जनक नहीं हैं, कुछ छुपा रही हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x