Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस की समझौतावादी एवं तुष्टिकरण की नीतियों की वजह से ही भारत और भारतवासियों को विभाजन का दंश झेलना पड़ा-नड्डा



अजीत सिन्हा / नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सोमवार को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ष्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस की समझौतावादी एवं तुष्टिकरण की नीतियों की वजह से ही भारत और भारतवासियों को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। उनकी स्वार्थी नीतियों की वजह से ही देश खंडित हुआए डेढ़ करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए और लाखों लोगों की हत्याएं हुई लेकिन कांग्रेस आज भी उसी समझौतावादी और तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है। इतिहास के पन्नों को देखते हुए देशवासियों को सजग रहने की जरूरत है ताकि वैसी घटनाएं दोबारा नहीं हो। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्राए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवाए दिल्ली विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष  रामबीर सिंह विधूड़ीए सांसद प्रवेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नड्डा  ने कहा कि आज देश की आजादी के 75 साल पूरे होंगे और कल आजादी के 76वें साल में प्रवेश करेंगे। हम सभी लोग आजादी की खुशियाँ मनाएंगे। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर आजादी दिलाई थी। 14 अगस्त 1947 को आजादी के पहले देश विभाजित हुआ। उस दिन भारत को साम्राज्यवाद की गुलामी से तो आजादी मिलीए लेकिन खंडित आजादी मिली थी। खंडित आजादी में मां भारती के दोनो बाजू काट दिए गए। भारत के बहुत बड़े हिस्से को दूसरे देश के रूप में पहचान मिल गयी। 1947 की ऐसी घटना को हमलोग कभी भूल नहीं सकते हैं।  विभाजन के बाद उत्पन्न स्थिति की ओर आकृष्ट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब देश आजादी मना रहा था तब करोड़ों लोग अपनी जान बचाते हुए इस भूभाग .वर्तमान भारत. में प्रवेश कर रहे थे। देश के विभाजन के कारण लगभग डेढ करोड़ परिवार विस्थापित हुए थे औार लगभग 10 लाख लोगों की जानें गयी। वह कोई छोटी घटना नहीं थीए बल्कि बहुत बड़ी घटना थीए जिससे मानवता शर्मशार हुई। उस समय के नेतृत्व ने जिस तरीके से छोटी सफलता के लिए बड़े उद्देश्यों के साथ समझौता किया थाए यह उसी का परिणाम था। लम्हों ने खता कीएसदियों ने सजा पायी। यह उस तरह की खता .गलती थी।

Related posts

एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ajit Sinha

AIADMK नेता का दावा- मौत से पहले जयललिता के साथ की गई थी बदतमीजी

Ajit Sinha

डीडीसी ने केजरीवाल सरकार की इलेक्ट्रॉनिक सिटी को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौंपा ब्लूप्रिंट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x