Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लापता दीपक की हत्या उसके साथियों ने पैसे की लेनदेन और पुरानी रंजिश के कारण की थी, 7 अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र से 8 अगस्त को गायब हुए दीपक की हत्या, पैसे की लेनदेन और पुरानी रंजिश के चलते उसके साथियों ने मिलकर की थी। कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए, वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, दीपक की बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े गौरव उर्फ पोपाया,अनिल उर्फ चील,गोल्डी उर्फ उदयराज और सनी को पुलिस ने दीपक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल राजीव दीक्षित ने बताया कि दीपक जब 8 अगस्त को गायब हुआ था, उसी दिन उसकी हत्या कर शव को दनकौर थाना क्षेत्र की हसनपुर नहर में ठिकाने लगा दिया जो मथुरा से बरामद हुआ था। घटना को अंजाम देने वाला गौरव,दीपक का साथी था और दीपक के परिजनों के साथ मिल कर पुलिस पर घटना के पर्दाफाश को लेकर लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान मृतक दीपक पर मोबाइल को सर्विलांस की मदद से कस्बे से ही बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों गौरव ,सन्नी और अनिल को हिरासत में लेकर उनसे गहनता से पूछ ताछ की तब जाकर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि दीपक और गौरव दोनों दोस्त थे और पैसे की लेनदेन और पुरानी रंजिश के चलते गौरव ने 8 अगस्त को फोन कर दीपक को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को हसनपुर नगर में ठिकाने लगा दिया था। भारी मशक्कत के बाद शव को मथुरा नहर से शव को बरामद गया था। इस घटना में प्रयुक्त वैगनआर गाड़ी ,दो चाकू ,मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल पुलिस ने अलग-अलग जगह से बरामद की है। पुलिस ने दो बाल अपचारी को सबूत मिटाने के आरोप में अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने दोनों बाल अपराधियों को कस्टडी में लेकर अन्य पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

साढ़े पांच लाख रूपए के 2000 -2000 के नकली नोटों के साथ पुलिस ने एक नेपाली शख्स को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,साइबर सेल ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x