Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हेड पोस्ट आफिस के एटीएम से साढ़े 4 लाख रुपए रहस्य तरीके से गायब, रखरखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित हेड पोस्ट आफिस में लगे एटीएम से चार लाख 39 हजार 500 रुपए रहस्य तरीके से गायब हो गए। जांच के समय पाया गया कि एटीएम मशीन में किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं की गई और एटीएम मशीन का सिक्योरिटी लॉक भी सही पाया गया। इस चोरी के पीछे एटीएम की रखरखाव करने वाली कंपनी पर शक जताते हुए, पोस्ट ऑफिस के हेड पोस्ट मास्टर ने कोतवाली 20 में एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 19 स्थित पोस्ट ऑफिस में बने इसी एटीएम से लाखों की चोरी हुई है. पोस्टमास्टर मैनपाल सिंह ने नोएडा के कोतवाली सेक्टर 20 में एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा ज़ोन के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि हेड पोस्ट मास्टर मैनपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कहा गया है पोस्ट आफिस में लगा हुआ एटीएम 5 अगस्त से खराब चल रहा था। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी रोहित चौधरी ने एटीएम को खोल कर देखा तो मशीन से पीसी गायब था, गोविंद चौधरी ने पोस्ट मास्टर की देखरेख में एटीएम को खोलकर देखा, तो मशीन में उपलब्ध नगदी 439 500 कम मिली। एटीएम के अंदर कुल 461500 होने चाहिए थे, लेकिन एटीएम में जांच के बाद महज 22000 रुपये पाए गए. पोस्ट मास्टर के मुताबिक कंपनी के किसी कर्मचारी ने ही एटीएम मशीन से रुपये चोरी किए हैं।नोएडा ज़ोन के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि हेड पोस्ट मास्टर की शिकायत पर सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड कंपनी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 381 के तहत मुकदमा दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और एटीएम और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच पडताल की भी जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद में पंजाब एंव सिंध बैंक के एटीएम मशीन से 7 लाख 25 हजार रूपए की चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो। 

Ajit Sinha

बेटियों ने रचा इतिहास, ग्रेटर नोएडा की इशिता ने किया टॉप, स्मृति मिश्रा रहीं चौथे नंबर पर-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

शहीद स्मारक में वाईस एडमिरल सतीश नामदेव ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को दी सलामी और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x