Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ऊंची- नीचे सड़क के बीच फंसी ये कार, इसकी वजह से जाम में फंसी कई बड़ी -बड़ी गाड़ियां।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मुख्य सड़क में यूआईसी की पानी टंकी के निकट आज उस समय लंबा जाम लग गया जब एक लंबी चौड़ी कार का अगला हिस्सा, दो पहिया सड़क से नीचे उतर कर उसमें अटक गई, जो काफी कोशिश करने के बाद भी ऊपर की तरफ सड़क पर नहीं आ रही थी, और सड़क की दोनों तरफ लंबी-लंबी गाड़ियों की लाइनें लग गई। और लोग में मुश्किल फंस गए। इस दौरान “अथर्व न्यूज़” ने तुरंत इसकी सूचना ग्रीन फील्ड के पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह को दी, ताकि मुश्किल में फंसे कार मालिक को सहायता मिल सके,और सड़क पर लगी जाम को खुलवाया सके , और लंबा जाम नहीं लग सके। ये हादसा आज लगभग दिन के एक से दो बजे के बीच की हैं।

देखा गया हैं कि पहले के मुकाबले ग्रीन फील्ड की मुख्य सड़क लगभग 8 इंच ऊंची सीमेंटेड सड़कें बन गई, और सड़क की दोनों तरफ इतनी ही नीचे हो गई, और आदत से मजबूर लोग, जिन्हें आदत हैं, जहां से चाहों वही से अपनी गाड़ियों को मोड़ देते हैं, चाहे उनके आगे और पीछे से आने-जाने वाली गाड़ियों की लंबी लाइनें लग जाए। क्यूंकि जयदात्तर लोगों को अपने ही रूल्स का पता होता हैं, बेशक उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं पर ट्रैफिक रूल्स का पता नहीं होता हैं, जिन्हें पता भी होता हैं, तो उसे फॉलो नहीं करते हैं। यहां के कलोनिनाइजर न तो यहां ऐसा कोई सिस्टम तैयार नहीं किया, ताकि यहां की सड़क पर लोग अपनी-अपनी गाड़ियों को आसानी से ड्राइव कर सके,जरुरत हैं ऊंची और नीची सड़क को एक सामान करने की, ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सकें। क्यूंकि उन्हें अपने मतलब से हैं , सिर्फ उनका अपना काम हो जाए , ताकि चाहे लोगों को कितनी भी दिक्कतों का सामना क्यों ना करना पड़े।

Related posts

फरीदाबाद: नशा तस्कर बिजेंद्र उर्फ़ लाला के 3 मकान, 18 दुकानें, 3 गोदामों व एक ऑफिस पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर।

Ajit Sinha

शहीद हुए सिपाही संदीप: एक बदमाश को भी हाथ में लगी गोली, चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, 11 लाख की आर्थिक मदद।

Ajit Sinha

सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण कर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता: विनोद तावड़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x