Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अमरनाथ से सीधे राहत शिविर पहुंचे विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज विधायक राजेश नागर अमरनाथ यात्रा से लौटे तो सीधे ही जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं जलभराव की स्थिति देखने पहुंच गए। उनके साथ जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा सहित भारी संख्या में अधिकारियों का अमला मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि वह बेशक बाबा बर्फानी के दरबार में गए थे लेकिन वह यहां की एक एक पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को निर्देश भी दिए लेकिन आज वापिस लौटते ही सबसे पहले उन्होंने मौके पर जाकर मुआयना किया और लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।

उन्होंने बताया कि राहत शिविरों में लोगों के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है वहीं उन्हें जरूरी सामान भी दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गांव कांवरा, ददसिया, किडावली, लालपुर, महावतपुर,बसंतपुर आदि अनेक क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक राजेश नागर ने मौजूद जिला उपायुक्त विक्रम सिंह एवं पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से कहा कि वह राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी न आने दें। हर व्यक्ति की सुविधा का ख्याल रखें। नागर ने राहत शिविर में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। वह अधिकारियों के साथ यमुना किनारे जलभराव की स्थिति को देखने भी पहुंचे और सभी खेतों की गिरदावरी आदि के काम को जल्द निपटाने के लिए भी कहा। 

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने 22 जिलों में प्रभारियों को किया नियुक्त, विपुल गोयल रोहतक जिले के प्रभारी बने-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्य सिपाही को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x