Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मिशन मोड में भाजपा संगठन का हर कार्यकर्ता : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में जिला विस्तारकों, सिरसा,रोहतक व सोनीपत के 25 विधान सभा विस्तारकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। इसलिए सभी विस्तारक मिशन मोड में कार्य करें। अल्प विस्तारकों को भी फील्ड में उतारा जाएगा। धनखड़ ने संगठनात्मक विषयों पर हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की और भविष्य की रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू और प्रदेश विस्तारक प्रमुख भारत भूषण मिड्ढा ने भी अपने विचार रखे। धनखड़ ने कहा कि 22 जुलाई को हिसार में सभी 311 मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों की हिसार में बैठक बुलाई गई है। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वे स्वयं इस बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसमें हर समय संगठन को और बेहतर कैसे करें, इसको लेकर पार्टी की रीति व नीति के अनुसार कार्यक्रम चलते रहते हैं। हमारा सेवा ही संगठन है। भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक कैसे पंहुचे। कौन ऐसा करने में सक्षम है। ऐसा आपको दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए भाजपा में साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा होती है । आज पन्ना प्रमुख देश का प्रधानमंत्री है, प्रदेश का मुख्यमंत्री है, प्रदेश का अध्यक्ष है।बैठक उपरांत पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पहले भी कभी इस परिवार के घर के द्वार आम लोगों को भोज कराने के लिए खुलते थे क्या। यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। लोकतंत्र में राजशाही नहीं चलती। गांधी परिवार को चुनाव के नजदीक आते ही आम लोग याद आने लगे हैं। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बरसात का पानी भरने पर यह कहना इब ले जाओ पानी। मुख्यमंत्री जैसे अहम पद बैठे व्यक्ति को ऐसी ओछी बयानबाजी शोभा नहीं देती। धनखड़ ने जोर देते हुए कहा एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक बनता है,यह बात सुप्रीम कोर्ट ने भी मानी है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता बिना कुछ स्टडी किए भड़काऊ बयान बाजी करते हैं। हथिनी कुंड बैराज को लेकर भी इसी तरह अटपटा बयान दिया था। हरियाणा में आप पार्टी के नेता एसवाईएल का पानी लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं कहते कि हमारे जायज हक का पानी दो।

Related posts

एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट

Ajit Sinha

महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्रता हुई. पीएम मोदी, कर्नाटका में किस मुँह से नारी शक्ति की बात करते हैं-लाइव सुने सुप्रिया को

Ajit Sinha

कोरोना ब्रेकिंग: हरियणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कोहराम बुलेट की रफ़्तार से जारी हैं, कुल संख्या 2678 हैं -रिपोर्ट की कॉपी -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x