Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : अपने ही पिता की पेट में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतारने वाले बेटे को थाना फरुख नगर की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित बेटा का नाम योगेश , उम्र 23 वर्ष हैं , जबकि मरने वाले उसके पिता का नाम पवन हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू आरोपित के निशानदेही पर बरामद कर ली हैं। मृत पिता ने शराब पीकर घर आने का विरोध किया था, से नाराज होकर उसने अपने पिता की पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 12 जुलाई 2023 को समय दोपहर 12 बजे बालाजी कॉलोनी फरुखनगर, गुरुग्राम में पवन नामक एक शख्स को उसी के छोटे बेटे द्वारा पेट में चाकू मारने की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी गत 12/13 जुलाई .2023 की रात को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उनका कहना हैं कि पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपी युवक योगेश (उम्र 23 वर्ष) कल 13 जुलाई 2023 को ताज नगर रेलवे स्टेशन,गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गत 12 जुलाई .2023 को दोपहर वह शराब पीकर अपने घर आया तो उसके पिता के साथ उसकी कहासुनी हो गई और उसने अपने पिता पर चाकू से वार किया जो उसके पेट में लगा, जिसके कारण ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।उनका कहना हैं कि आरोपी द्वारा उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया चाकू घटनास्थल से बरामद किया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से आठ लाख रुपये लूटने गैंग का 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल

Ajit Sinha

ओयो होटल के बाथरूम में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर फैली सनसनी,प्रेमी अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में 101 उपहारों की होगी नीलामी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x