Athrav – Online News Portal
दिल्ली

यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किया शुरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली वालों के लिए राहत भरी खबर है कि यमुना का जलस्तर घटते ही केजरीवाल सरकार ने बंद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दोबारा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को खुद दौरा कर ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव में बैठ कर यमुना के जलस्तर का जायजा भी लिया। प्लांट में लगे पंपों में घुसे पानी को सुखा दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि यमुना का जल स्तर थोड़ा कम हुआ है। जल स्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे, उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे। वहीं,सीएम ने आईटीओ बैराज का भी दौरा कर कहा कि यहां 32 में से 5 गेट बंद हैं। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल आईटीओ बैराज का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बैराज में बने 32 फाटक में से पांच फाटक नहीं खुल रहे हैं। इसके चलते हरियाणा से आ रहा पानी आगे नहीं निकल पा रहा है और जलस्तर बढ़ने से यमुना के नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से पांचों फाटकों को खोलने को लेकर की जा रही कोशिशों की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल हमारे ओखला, चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए थे। आज यमुना का जलस्तर थोड़ा नीचे गया, तो हमने ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया है। मैंने खुद ओखला प्लांट को चालू कराया है। अभी यमुना का जल स्तर 208.2 मीटर है और शनिवार को सुबह तक अगर यह 207.7 मीटर तक पहुंच गया तो चंद्रवाल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी सुखा कर चालू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ बैराज को लेकर कहा कि यहां 32 में से अभी 5 गेट बंद हैं। इसके वजह से हरियाणा की ओर से दिल्ली में जितना पानी आ रहा है, वो पानी तेजी से बाहर नहीं निकल रहा है। यमुना में यह पानी रुकने की वजह से दिल्ली में चारों तरफ पानी फैल जा रहा है। सभी गेटों को खोलने की कोशिशें जारी है। यहां नेवी के लोग भी आए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ये पांचों गेट खुल जाएंगे और तेजी से पानी का बहाव हो शुरू हो जाएगा। सीएम  अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आईटीओ बैराज का हरियाणा सरकार रखरखाव करती है। लेकिन हरियाणा सरकार की दिल्ली में कोई रूची नहीं है। अब हम एक बार फिर हरियाणा सरकार से निवेदन करेंगे कि यह बैराज दिल्ली सरकार को सौंप दें, ताकि हम इसका नियमित मेंटिनेंस करते रहें। यह गेट कई दशकों से नहीं खोले गए हैं। हरियाणा सरकार से कई बार अनुरोध किया गया है कि वो बैराज दिल्ली सरकार को दे दे, लेकिन नहीं हो पाया। इस बार जब यह आफत आई है तो हरियाणा सरकार से कहा जाएगा कि आईटीओ बैराज दिल्ली सरकार को दे दिया जाए। सीएम  अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जलस्तर बढ़ने को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही राजनीति पर कहा कि मैं कल से देख रहा हूं कि हमें गाली दी जा रही है। वो गाली देते रहें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह ऐसा संकट है, जिसमें हर इंसान को दूसरे इंसान की मदद करनी चाहिए। एक-दूसरे को गालियां देने से कोई फायदा नहीं है। लेकिन कल से ही भाजपा वाले मुझे गालियां दे रहे हैं। यमुना में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि पता चला है कि तीनों बच्चे नहाने गए थे। हमने कई बार आगाह किया है कि सभी लोग नदी से दूर रहें। कई लोग बाढ़ देखने जा रहे हैं। मेरी अपील है कि बाढ़ देखने भी न जाएं, क्योंकि कई बार अचानक पानी बढ़ जाता है। सेल्फी और वीडियो मत बनाइए। अभी यमुना का बहाव बहुत तेज है। अच्छे से अच्छा तैराक भी नदी के इस बहाव को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश नहीं होती है तो एक-दो दिन में दिल्ली में समान्य जन जीवन हो जाएगा। लेकिन बारिश आती है तो फिर देखना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक दिन बारिश हुई थी। उसके बाद दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। यमुना में सारा पानी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रहा है। यमुना में स्थानीय पानी नहीं है। दिल्ली की अभी तक इतना पानी हैंडल करने की क्षमता नहीं थी। करीब 45 साल बाद यमुना का जलस्तर 207.5 मीटर को पार किया है। यह बहुत बडा संकट है। ऐसे संकट के समय में एक-दूसरे को दोष देने की बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए।सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से जो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हुए थे उसमें से ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को आज शुरू कर दिया गया है। पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति और सुधरेगी और हम बाक़ी प्लांट भी जल्द शुरू कर पाएंगे।सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि आईटीओ बैराज पर 32 में ये 5 गेट बंद हैं। इन्हें हरियाणा सरकार संभालती है। इनके बंद होने से पानी की निकासी आगे की तरफ़ बाधित हो रही है। नेवी और आर्मी के साथ मिलकर हम इन्हें खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

एक्शन में शिक्षा मंत्री आतिशी, संगम विहार जी-ब्लॉक स्थित एमसीडी स्कूल में किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

रेड, ब्लू और येलो लाइन की शेष 6 कोच वाली ट्रेनों को 8 कोच वाली ट्रेन में बदलने के लिए 120 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगें।

Ajit Sinha

अगस्त क्रांति के नायकों के बलिदान को नयी पीढी़ को अवगत कराने की जरूरत–ज्ञानेन्द्र रावत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x