Athrav – Online News Portal
नोएडा

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब नोएडा में तबाही मचा रहा है.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब नोएडा में तबाही मचा रहा है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में पानी घुस गया है, इसके साथ ही नोएडा के 4 सेक्टरों में घुटनों तक पानी होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  यह पानी नालों के द्वारा सेक्टरों में पहुंच रहा है. जो नाले यमुना के बाढ़ के कारण ओवरफ्लो होकर बैक मार रहे हैं।

नोएडा के सेक्टर- 142 का यह इलाका नोएडा के एक कमर्शियल हब के रूप में जाना जाता है,यहां एडवांट टावर समेत कई बिल्डिंग है,जिनमें कारपोरेट घरानों के ऑफिस है.  लेकिन इन ऑफिसों में पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है,  क्योंकि पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है.  यह पानी सेक्टर- 167 स्थित छपरौली मंगरौली इलाके से गुजरने वाले एक बड़े नाले का सीवर ओवरफ्लो होकर बैक मारने के कारण यहां पर पहुंचा है। एड्वेंट टावर के सामने बने अंडरपास पानी से भरा हुआ है।   लोगों का कहना है कि यहां पर पानी नालों से आ रहा है. जलजमाव के कारण लोगों का ऑफिस में जाना मुश्किल का काम हो रहा है। ऐसी ही स्थिति नोएडा के पॉश इलाके में स्थित सेक्टर- 137 में पारस तियारा सोसाइटी की है, इस सोसाइटी में 28 टावर हैं और करीब 16000 लोग रहते हैं.सोसाइटी में चारों तरफ 3 से 4 फुट तक पानी भरा हुआ है.इसमें पूरा सेक्टर की डूबा हुआ है,सोसाइटी के सुमित बताते हैं कि लगातार प्रयासों के बाद भी पानी नहीं निकाला जा सका है. यह पानी पास से ही गुजर रहे नाले की बाउंड्री वॉल टूट जाने के कारण सेक्टर में प्रवेश कर गया है. प्राधिकरण की टीम में काम कर रही हैं डीएम का कहना है कि सेक्टर में हुए जलजमाव वह निकालने का काम नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कर रहे हैं.

Related posts

किसान महापंचायत: जमीन से लेकर अस्तित्व तक की जंग की चर्चा, अब आर-पार की जंग की तैयारी

Ajit Sinha

विदेश में व्यापार करने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक ठग को साइबर थाना पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली के आइजीआइ और जेवर एयरपोर्ट के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी का रास्ता साफ- पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x