Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेजा कार की चोरी करने वाले वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपित पकड़े गए 50 से अधिक ब्रेजा कार चोरी कर चुका है गैंग।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ब्रेजा कार की रेकी कर, चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का थाना फेज-2 ने पर्दाफाश करते हुए, मास्टरमाइंड समेत तीन  आरोपितों को गिरफ्तार किया है.यह गैंग चुंबक समेत अन्य उपकरण की मदद से 50 से अधिक ब्रेजा कार चोरी कर चुका है और इसके खिलाफ अलग-अलग थानों करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों  के पास से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी,  तीन मोबाइल,चाकू और 50 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में खडे हेमंत कुमार उर्फ मोनू उर्फ आकाश, बलजीत उर्फ बॉबी और अमित को थाना फेज-2 पुलिस ने सेक्टर-82 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया है. एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि हेमंत अनपढ़ है जबकि अमित ने आठवीं और बलजीत ने पांचवीं तक की पढ़ाई की हुई है। हेमंत  गिरोह का सरगना है। हेमंत के खिलाफ 25, अमित के खिलाफ दस और बलजीत के खिलाफ चार केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। तीनों ही कई बार जेल जा चुके हैं।

शैव्या गोयल ने बताया कि हेमंत ने बताया कि वह लोहे की टी से गाड़ी की खिड़की का लॉक खोलता है। अमित चुंबक को गाड़ी के स्टेरिंग के नीचे लगाकर स्टेरिंग लॉक खोलता है। लॉक खुलने पर डुप्लीकेट चाबी से कार स्टार्ट कर आरोपित  फरार हो जाते थे। वारदात के पहले बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से ब्रेजा कार रेकी करते थे। चोरी के वाहन को अपने साथी को पचास हजार रुपये में बेच देते हैं। जो दो घंटे के अंदर गाड़ी का पुर्जा खोलकर उसे विभिन्न बाजारों में खपा देता है। अलग-अलग पुर्जे को बेचने से तीनों को डेढ़ से ढाई लाख रुपये तक मिल जाते हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपितों  ने अब तक 50 से अधिक ब्रेजा गाड़ियों की चोरी बरेली, बुलंदशहर, दिल्ली, मेरठ और नोएडा समेत अन्य स्थानों से की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य नोएडा से छह ब्रेजा चोरी कर चुके हैं। इनके निशाने पर ब्रेजा गाड़ी इस लिए रहती थी, क्योंकि ब्रेजा का डीजल बंद कर दिए जाने के कारण, इसके पुर्जे की मार्केट काफी डिमांड है और अच्छे पैसे मिल जाते है, इसके अलावा ब्रेजा की डीजल वर्जन वाली गाड़ी सिक्योरिटी सिस्टम को आसानी क्रैक कर लेते थे. यह गैंग चोरी के वाहनों को तुरंत कटवा दिया जाता है, ऐसे में आरोपित  पकड़े  तो जाते हैं पर वाहनों की बरामदगी नहीं हो पाती है। पहले दोनों कोई भी वाहन चोरी कर लेते थे पर बीते दो साल से सिर्फ ब्रेजा गाड़ी ही चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों के पुर्जे खरीदने वाले दुकानदारों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। अगर गिरोह के सदस्यों से दुकानदारों का सीधा कनेक्शन निकला तो उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Related posts

एनआईटी के एनएच-5 में आज एक 55 वर्षीय व्यापारी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। 

Ajit Sinha

पुलिस और झपटमार के बीच मुठभेड़: मुठभेड़ में गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में करते थे चरस-गांजे की ऑनलाइन डिलीवरी, छात्रा समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x