अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), अंबाला की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, नूंह में तैनात क्लर्क मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के दिवंगत पिता के ₹7.13 लाख के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल को पास/प्रोसेस करवाने के एवज में अवैध रिश्वत की मांग की थी।

क्या था मामला-
शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उनके पिता स्वर्गीय श्री राम गोपाल शर्मा, जो शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, के मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल की राशि ₹7,13,000 का भुगतान करवाने के लिए आरोपी क्लर्क द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। आरोपी द्वारा पहले ही शिकायतकर्ता से ₹40,000 की रिश्वत ली जा चुकी थी। इसके बाद आरोपी ने शेष रकम में से ₹25,000 और देने की मांग की। सत्यापन के बाद SV & एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मोहम्मद साकिर को 25,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस की मौजूदगी में की गई। इस संबंध में थाना SV & ACB, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर- 38 दिनांक 07.09.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 एवं धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

