Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हजारों बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहा एसओएस विलेज – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डॉ.हरमन माइनर ने 75 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वह आज बड़ा विशाल वृक्ष बन चुका है। इस संस्था को भारत में भी करीब 60 वर्ष हो चुके हैं। इन 60 वर्षों में इन्होंने लाखों बच्चों की जिंदगी में रंग भरे हैं। इसके लिए इनकी माता के रूप में सेवा करने वाली महिलाओं के प्रति मैं कृतज्ञ हूं। यह बात विधायक राजेश नागर ने आज एसओएस विलेजज ऑफ इंडिया दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि कही। राजेश नागर ने कहा कि एसओएस विलेज सेवाभावी प्रकल्पों के माध्यम से देश समाज की सेवा कर रहा है। इसके लिए वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं।

नागर ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐसे अनेक कार्य हो रहे हैं जिनमें हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन अपने काम करते हैं लेकिन सामाजिक संस्थाएं यदि उसमें सहयोग करें तो संविधान में जिस भारत की परिकल्पना की गई है, उस लक्ष्य को जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। इससे पहले यहां पहुंचने पर नागर का जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें यहां रहने वाले बच्चों ने पौधे सौंपे। वहीं विधायक राजेश नागर ने भी बच्चों, सेवाभावी माताओं और सेवादारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर नृत्य, गायन, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसओएस विलेज के सीईओ सुमंत केर ने बताया कि हम भारत के 22 राज्यों में काम कर रहे हैं। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों की जिंदगी को सुधारने का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारे विलेजज में करीब 6500 बच्चे रहते हैं और संस्था करीब 40 हजार से अधिक बच्चों का जीवन संवार चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का भाजपा पर प्रहार मोदी शब्द का अर्थ भारत मे मर्डर आफ डेमोक्रेसी इन इंडिया है।

Ajit Sinha

व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, दो लड़कियां हिरासत में

Ajit Sinha

अरावली का सौदा करके लोगों की सांसों से समझौता करने वालों को जेल भिजवाकर दम लेंगे : केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x