Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में गेट नंबर-5 के निकट रिहायशी प्लाट पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना कैसे, सख्त कार्रवाई होगी -डीटीपी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड की मुख्य सड़क पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग की लापरवाही की वजह से एक रिहायशी प्लाट पर आलिशान शॉपिंग कॉम्पलेक्स बन कर तैयार हो गई, साथ में इस में मुख्य सड़क की तरफ 5 दुकानें भी निकाल ली, जिससे ग्रीन फील्ड में खलबली मच गई। जब ये शिकायत “अथर्व न्यूज़” के पास पहुंची तो सच्चाई जानने के लिए इस नवनिर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स के मालिक सरदार कमल नंदा से फोन पर तुरंत संपर्क किया गया. और उनसे पूछा गया कि रिहायशी प्लाट पर ये शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना कैसे, क्या नक्शा व कंपटीशन हैं, तो उनका जवाब था कि जब सबने मार्किट बना ली तो हमने भी बना ली, यह कह कर अपना फोन बंद कर दिया कि वह अभी बाहर हैं, बाद में बात करते हैं।

कई घंटे इंतजार करने के बाद भी उनका कोई कॉल नहीं आया, तो इससे मतलब साफ़ हैं कि इन्होनें सही जानकारी “अथर्व न्यूज़” को नहीं दी। इस मामले में डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा से संपर्क किया गया, और उनकों तस्बीर के साथ हालात से पूर्ण रूप से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने कहा, मैंने सम्बंधित जेई को तुरंत साइट देखने के लिए भेज दिया हैं, जल्द ही जांच के बाद, इस शॉपिंग काम्प्लेक्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। “अथर्व न्यूज़” का इस खबर पर पूर्ण रूप से नजर रहेगी, इतनी बड़ी शॉपिंग काम्प्लेक्स रिहायशी प्लाट नंबर -1866 पर बनी तो कैसे बनी ,क्या इसमें कोई भ्रष्टचार हुआ या किसी ने सम्बंधित अधिकारी के नाम पर मोटी दलाली ली हैं, की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी। इस के बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेज दी जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : विजिलेंस ने आज पशुपालन विभाग के कंप्यूटर क्लर्क को सब्सिडी रिलीज के एवज में तीन हजार रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा नेता राजेश नागर का भतीजा कुणाल नागर, अब वे इंडिगो एयरलाइंस में ए.320 एयरबस उड़ाएंगे,18 लाख के पैकेज पर किया ज्वाईन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x