Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य हरियाणा

आईएमटी में महिला नर्सिंग कॉलेज के लिए आठ एकड़ जमीन चिन्हित-दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम जिला के मानेसर में महिला नर्सिंग कॉलेज के लिए आईएमटी एरिया में आठ एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है और इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भी दी जा चुकी है। ईएसआई की मदद से बनने वाला यह संस्थान जिला का सबसे बड़ा नर्सिंग कॉलेज होगा। दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी आज जिला गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इससे पहले उन्होंने मानेसर पहुंचने पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने शहीद राजेंद्र सिंह व शहीद सुमेर सिंह के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में आने वाले समय मे यह नर्सिंग कॉलेज हमारी मातृ शक्ति को मजबूत करने के साथ साथ, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

पातली हाजीपुर में 140 एकड़ क्षेत्र में फ्लिपकार्ट द्वारा एशिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस बनाया जा रहा है, जिससे गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्र में करीब हजारों लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा, वहीं अब तक विकास की यात्रा में पिछड़े कहे जाए वाले सोहना- मेवात क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी मोबाइल बैटरी की उत्पादन यूनिट स्थापित की जा रही है।चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने का काम किया है, जिसके चलते मारुति कंपनी ने सोनीपत के खरखौदा में करीब 900 एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा गाड़ियां बनाने का प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम में आईटी क्षेत्र एक नया कीर्तिमान छू रहा है।  आने वाले समय में नगर निगम मानेसर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने का कार्य करेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु बनाई गई नीतियों को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 48 घण्टों के भीतर किसानों को उनकी फसल बेचने की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसी तरह प्राकृतिक आपदा से फसलों को पहुंचे नुकसान की भरपाई भी  एक महीने के भीतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसानों का समूह यदि 25 एकड़ पर किसी उद्योग स्थापित करना चाहता है तो सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर धरातल पर कार्य करते हुए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार ने पंचायतों में मातृशक्ति को पचास प्रतिशत हिस्सेदारी का देने का काम किया है। जिसके सुखद परिणाम अब सामने आ रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हमारी महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती के साथ काम रही हरियाणा सरकार ने इस दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेकर महिलाओं को भविष्य के सभी राशन डिपो का 33 प्रतिशत आवंटित करने का फैसला भी किया है।इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने गांव ढाणा में शहीद संदीप कुमार के स्मारक पर भी नमन किया। उप मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में दो दर्जन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

Related posts

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के चलते अंडर सेक्रेटरी एवं समकक्ष और इससे नीचे के अधिकारी-कर्मचारी घर से काम कर सकेंगे।

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना के कारण पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता पूर्ण सिंह डाबड़ा का निधन

Ajit Sinha

किसानों को सरसों व गेहूं की खरीद के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ के आधार पर दी गई जानकारी के अनुसार कूपन दिए गए हैं  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x