Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना बुलेटिन अपडेट- फरीदाबाद जिला में अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, दो लोग ठीक हुए हैं, बढ़ता आकड़ा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उप- सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1273 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 197 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1076 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1245 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 390 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 307 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 55 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 28 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 26 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 2 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 84 प्रत्याशियों के लिस्ट जारी किए,लखन सिंगला फरीदाबाद सीट से लड़ेंगे।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी में आज प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापत सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!